Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

Khatu Shyam Quotes: भक्ति में डूबी अनमोल वाणियाँ

खाटू श्याम कोट्स हमें जीवन में सकारात्मकता, भक्ति और विश्वास लाने का सबसे अच्छा साधन हैं। उनका संदेश यही है कि जो भी सच्चे मन से उनका स्मरण करता है, वे उसकी नैया पार लगाते हैं। जीवन के कठिन क्षणों में जब रास्ता नहीं दिखता, तो बाबा Khatu Shyam Quotes संजीवनी का कार्य करते हैं। यहां खाटू श्याम के कुछ प्रेरणादायक और सुन्दर Khatu Shyam Quotes In Hindi को उपलब्ध कराया गया है-

20+ Khatu Shyam Quotes

श्याम नाम अनमोल खजाना
जो बोले सो पायेगा।
बाकी सारा इस धरा का
यहीं धरा रह जायेगा॥

तमन्ना हो श्याम से मिलने की
तो बंद आंखों में भी नजर आयेगें।
महसूस करने की कोशिश तो कीजिये
दूर होते हुये भी पास नजर आयेगें॥

हर रोज सुबह तुम्हारा दर्शन किया करते हैं
हर रोज ख्वाबों में तुम्हारा दीदार किये करते हैं
दीवाने ही तो हैं हम बाबा श्याम तुम्हारे
इसलिये हर वक्त तुम्हारे खाटूधाम आकर
तुमसे मिलने का इंतजार किया करते हैं॥

जुबां के हर शब्द पा नाम है तेरा,
तेरे नाम से ही तो होता है मेरा सवेरा।
मेरे मन के हर कोने पर श्याम तेरा बसेरा,
मेरा जीवन सुखी है देख श्याम आपका चेहरा।

जब जब हूँ मैं बाबा हारा
श्याम तूने दिया सहारा
जब जब ना मिला किनारा
श्याम तूने पार उतारा॥

हाथों में ले श्याम ध्वजा
मन में ले विश्वास।
लो चल चले हम खाटू धाम
अब पूरे होगी आस॥

हारे का सहारा है ये,
इससे ज्यादा कोई राज नहीं।
जिस के सिर पर हाथ हो इसका,
इससे महंगा कोई ताज नहीं॥

चन्दन हैं खाटू की माटी
अमृत यहाँ का नीर
ये दोनों जिसको मिल जाए
बहुत बड़ी उसकी तकदीर॥
जय श्री श्याम

तू चाहे तो मेरा हर काम साकार हो जाये
तेरी कृपा से खुशियों की बहार हो जाये।
यूं तो कर्म मेरे भी कुछ खास अच्छे नहीं
मगर तेरी नजर पड़े तो मेरा उद्धार हो जाये॥

सपनों की मंजिल पास नहीं होती,
जिन्दगी हर पल उदास नहीं होती।
सांवरे पर यकीन रखना मेरे दोस्त,
कभी-कभी वो भी मिल जाता है जिसकी आस नहीं होती।

कली को रंग मिला,
फूलों को निखार मिला
बहुत खुश नसीब हूँ मैं,
जो मुझे श्याम का दरबार मिला।
जय श्री श्याम

चारों ओर अंधियारा फैला,
दिन भी मोहे निश लागे।
थाम ले मोहे श्याम तू आके,
ना जानू मैं क्या हो आगे.
जय खाटू श्याम

मेरे दिन मेरी रात मेरे सवेरे मेरी शाम,
मेरे पल पल मेरे क्षण क्षण।
यूँ ही रहना मेरे साथ मेरे खाटू वाले बाबा,
मैं जीत जाऊँगा जीवन का हर रण.
जय श्री श्याम

मेरे हाथ में कुछ भी नहीं,
सब है श्याम तेरे हाथों में
याद किया है हर पल तुझे,
क्या दिन क्या रातों में
जय श्री श्याम

करता हूँ यह नम्र निवेदन,
खाटू धाम जाने वालों से।
जय श्याम की कहते जाना,
हाथ मिलाने वालों से।
जय श्री श्याम

जहाँ तेरे चरण पड़े मेरे बाबा श्याम,
वहाँ वहाँ मुझे दिखे उजाला।
मैं क्यों डर जाऊँ इन अंधेरों से,
मेरा तो रक्षक है सावरिया खाटूवाला।
जय श्री श्याम॥

बारिश की हर बूँद में ओ साँवरिये
मुझे तेरा ही अक्स नजर आता है।
तपती हुई मरूभूमि पर पड़ती बारिश जैसे,
तू मेरी रूह में उतर जाता है।
जय श्री श्याम

तेरे नाम की धारा में श्याम खाटूवाले,
मेरा रोम रोम बहता जाऐ।
यश कीर्ति तेरा गुणगान करूँ,
ह्रदय बस श्याम श्याम कहता जाऐ।
जय श्री श्याम

तू है तो मैं हूँ, तेरे बिन मैं कुछ भी नहीं,
मेरा तो अस्तित्व तेरे हाथ में।
मैं तो बस बाबा यह जानू कि मेरा,
कोई क्या बिगाड़े जब तू है मेरे साथ में।
जय श्री श्याम

कुछ तो बात हैं तेरे दरबार में,
यहाँ मेला हमेशा लगा रहता है।
एक बार जो आये बार बार आये,
जाऊँ ना अब यही दिल कहता है।
जय श्री श्याम

प्रेम से बोलो मेल जोल से बोलो,
खाटू वाले श्याम का नाम।
पुकारेगा जो भी सच्चे मन से,
सामने उसके होगा बाबा श्याम।
जय श्री श्याम

मोर छड़ी और काली कमली,
होठो पे मुस्कान है।
बिन मांगे जो भर देता झोली,
ऐसा है हमारा श्याम।

खाटू श्याम कोट्स न केवल हमारे मन को शांत करते हैं बल्कि जीवन के हर कठिन मोड़ पर हमें नई राह दिखाते हैं। अपने जीवन में खाटू श्याम के अनमोल वचन अपनाकर जीवन को सरल और सुखमय बनाना चाहते हैं, तो इन उद्धरणों को अपने दिल में बसाइए। अगर आप अपने दिन की शुरुआत खाटू श्याम जी स्टेटस से करना चाहते हैं, तो ये आपको और अधिक प्रेरित करेंगे। साथ ही, अगर आप खाटू श्याम चालीसा PDF डाउनलोड करके बाबा श्याम की स्तुति करना चाहते हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Leave a comment