Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं

शनि शिंगणापुर में विराजमान शनि देव की महिमा संपूर्ण संसार में विख्यात है। कहा जाता है कि यहां शनि देव की कृपा से भक्तों के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और वे निर्भय होकर जीवन व्यतीत करते हैं। वो शनिदेव शिंगणापुर वाले हैं भजन शनि देव के इस अद्भुत धाम और उनकी असीम कृपा का गुणगान करता है। आइए, इस भजन के माध्यम से शनि देव की भक्ति करें और उनकी शरण में जाएं।

Vo Shanidev Shingnapur Wale Hai

हरते हैं जो संकट सबके
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं
जगाते हैं आस जो जीवन में
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं

दर पे आपके जो दुःखी जाते हैं,
वो हँसी मुख पर लेकर आते हैं
दुःख दर्द जो सबके हरते हैं
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं
हरते हैं जो संकट सबके
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं

दया से आपकी भगवान
बनती है बिगड़ी हुई किस्मत
गाता है गुण जगत सारा जिनके
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं
हरते हैं जो संकट सबके
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं
जगाते हैं आस जो जीवन में
वो शनिदेव शिगनापुर वाले हैं

शनि देव की उपासना से जीवन में शांति, समृद्धि और आत्मबल प्राप्त होता है। जो भी श्रद्धा और विश्वास के साथ शनिदेव की अराधना करता है, उसे उनके आशीर्वाद की प्राप्ति अवश्य होती है। यदि यह भजन आपको प्रेरणादायक लगा, तो शनि चालीसा, शनि अष्टक, शनि स्तोत्र, और शनि देव की आरती को भी पढ़ें और शनि देव की असीम कृपा का अनुभव करें। ????

Leave a comment