Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

खाटू नगरी जो भी आया बनते उसके काम है

भक्तों, खाटू नगरी केवल एक तीर्थ स्थान नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। यहाँ जो भी सच्चे मन से आता है, उसकी झोली श्याम बाबा की कृपा से भर जाती है। बाबा अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और जीवन को सुख-समृद्धि से भर देते हैं। आज हम जिस भजन खाटू नगरी जो भी आया, बनते उसके काम हैं की चर्चा कर रहे हैं, वह बाबा की इस असीम कृपा और उनकी भक्तवत्सलता को दर्शाता है।

Khatu Nagari Jo Bhi Aaya Banate Usaka Kaam Hai

खाटू नगरी जो भी आया बनते उसके काम है
कोठी अंदर देखो भक्तों बैठे बाबा श्याम है
बड़ा ही दातार सांवरे तू खेवनहार सांवरे
तू हारे का सहारा है तुमसे चलता गुजरा है

रिंगस से मैं बाबा लिया यह निशान है
नमकीन के साथ मैंने लिया मीठा पान है
तू मेरी पहचान सांवरे तू खेवनहार सांवरे
तू हारे का सहारा है तुमसे चलता गुजरा है….

तोरण द्वार तेरा बाबा ताजमहल से सुंदर है
सीना चीर के देखो बाबा दिल के तू अंदर है
तू बड़ा क्यूट सांवरे तू खेवनहार सांवरे
तू हारे का सहारा है तुमसे चलता गुजरा है …

लकी क्यों घबराए बाबा जब बैठा श्याम है
हर पल बाबा वो तो लेता तेरा नाम है
तू बड़ा दिलदार सांवरे तू खेवनहार सांवरे
तू हारे का सहारा है तुमसे चलता गुजरा है …

खाटू श्याम बाबा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं, वे किसी को खाली नहीं लौटाते। यह भजन हमें उनकी अपार कृपा और प्रेम का एहसास कराता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “ये खाटू धाम है , तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार , बड़ी दूर से चलकर आया हूँ”, और “श्याम धणी से प्रीत लगा ली” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में मग्न हो जाएं।

Leave a comment