भरोसे हम तो बाबा के जो होगा देखा जायेगा

भक्तों, जब जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, तो केवल एक ही सहारा हमें संबल देता है—हमारे खाटू श्याम बाबा का अटूट विश्वास। आज हम जिस भजन भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी अटूट श्रद्धा और समर्पण की भावना को प्रकट करता है। आइए, इस भजन को हृदय से करें और श्याम बाबा के चरणों में पूर्ण समर्पण का अनुभव करें।

Bharose Hum To Baba Ke Jo Hoga Dekha Jayega

भरोसे हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा

वो हारे का सहारा
सलोना प्यारा प्यारा
गरीबों का गुजारा
चलाने वाला वो
संभालेगा वो ही आके
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।

वो बांहो में झुलाए
या चरणी लगाए
हंसाए या रुलाए
के चाहे जो भी हो
वो जाने जिस तरह राखे
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।

हमारा यहां क्या है
उसी का तो दिया है
दयालु दरिया है
उसी का दिल तो
पड़े है हम शरण याके
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा

मिलेंगे बिछड़े भी
कटेंगे झगड़े भी
बसेंगे उजड़े भी
बसाएगा भी वो
फिक़र ‘लहरी‘ करें काहे
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।

श्याम बाबा के भरोसे रहने वाला भक्त कभी विचलित नहीं होता, क्योंकि वह जानता है कि जो कुछ भी होगा, बाबा की इच्छा से ही होगा। यह भजन हमें सिखाता है कि पूर्ण विश्वास और समर्पण ही श्याम भक्ति का सार है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार , बड़ी दूर से चलकर आया हूँ , हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा , और “श्याम धणी से प्रीत लगा ली” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं।

Leave a comment