भक्तों, जीवन की हर कठिनाई में अगर कोई सच्चा सहारा देता है, तो वह है हमारे खाटू श्याम बाबा। जब हम अपने परिवार की खुशहाली और सुरक्षा की बात करते हैं, तो सबसे पहले उनकी कृपा का ध्यान आता है। आज हम जिस भावपूर्ण भजन तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है। आइए, इस भजन को हृदय से करें और उनकी शरण में सुख-शांति का अनुभव करें।
Tere Bharose Khatu Wale Rehta Hai Mera Parivar
तेरे भरोसे बाबा – तेरे भरोसे बाबा -2
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार- मेरा परिवार
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार – 2
जब से तूने बाँह पकड़ ली हारे की तूने किस्मत बदली
खुला बन्द किस्मत का द्धार-2 रहता है मेरा परिवार
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार – 2
शीश के दानी तुम कहलाते भगत पुकारे तो दौड़े दौड़े आते
तुम सुनते सबकी पुकार -2 रहता है मेरा परिवार
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार – 2
जब भी कोई दुनिया से हारा तेरे दर पे मिला सहारा
तुम बन गये पालनहार -2 रहता है मेरा परिवार
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार – 2
सिंगला को बाबा तेरा सहारा – तेरे बिन बाबा कोन हमारा
तेरी महिमा अपरम्पार -2 रहता है मेरा परिवार
तेरे भरोसे खाटूवाले रहता है मेरा परिवार – 2
श्याम बाबा की कृपा जिस परिवार पर होती है, वहाँ सदा मंगल ही मंगल होता है। उनकी भक्ति और आश्रय में रहने वाला भक्त हर कठिनाई को सहजता से पार कर लेता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “मेरे घर के ऊपर तेरी मोरछड़ी का साया , हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा , अब तो आजा श्याम“, और “श्याम धणी से प्रीत लगा ली” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं।