Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

साधु साध्वी चल रहे है विहार यात्रा में रोड पर

जब साधु-साध्वी भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलते हैं, तो उनका हर कदम धर्म, तपस्या और त्याग की प्रेरणा देता है। साधु साध्वी चल रहे हैं, विहार यात्रा में रोड पर भजन इन्हीं वीतरागी संतों की महिमा का गुणगान करता है। उनका विहार केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जीवों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाली पावन प्रक्रिया है। ये महात्मा अपने संयम, तपस्या और उपदेशों से समाज को सत्य, अहिंसा और धर्म का प्रकाश देते हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से हम उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित करें और उनकी वाणी को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

Sadhu Sadhvi Chal Rahe Hai Vihar Yatra Me Road Par

साधु साध्वी चल रहे है,
विहार यात्रा में रोड पर,
आओ हम भी संग चले,
करे सुरक्षा हर मोड़ पर।1।

जिनशासान की बगियाँ के,
खिलते हूए ये फूल है,
उपकारी है संघ समाज के,
इनको भूलना भूल है,
इनकी रक्षा करने निकले,
घर को छोड़ हम रोड पर,
आओ हम भी संग चले,
करे सुरक्षा हर मोड़ पर।2।

विहार यात्रा सुगम हो इनकी,
हो ना कोई दुर्धटना,
जब तक न उपाश्रय पहुँचे,
साया बनके है चलना,
आप सभी से कहता है ‘दिलबर’,
दोनो हाथ ये जोड़कर,
आओ हम भी संग चले,
करे सुरक्षा हर मोड़ पर।3।

साधु साध्वी चल रहे है,
विहार यात्रा में रोड पर,
आओ हम भी संग चले,
करे सुरक्षा हर मोड़ पर।4।

जैन जी के भजन हमें धर्म, भक्ति और साधना के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। साधु साध्वी चल रहे हैं, विहार यात्रा में रोड पर भजन भी हमें यह सिखाता है कि त्याग और तपस्या ही आत्मा की सच्ची उन्नति का आधार हैं। यदि यह भजन आपके मन में श्रद्धा उत्पन्न करे, तो “संयम का ये पथ भैया, आतम का ठिकाना है , पर्वो में पर्युषण, हम जैनों की शान , संवत्सरी का शुभ दिन है ये, आओ कर लें क्षमापना” और “पर्व पर्युषण द्वार पे आए, अंतर मन से वधाओं रे” जैसे अन्य भजन भी पढ़ें और धर्म मार्ग पर आगे बढ़ें। ????

Leave a comment