Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

इस दिल से बस एक ही नाम नाकोड़ा वाले का निकलेगा

जब भक्ति सच्ची होती है, तो हृदय और आत्मा में केवल अपने आराध्य का ही नाम बस जाता है। इस दिल से बस एक ही नाम नाकोड़ा वाले का निकलेगा भजन इसी अटूट श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। नाकोड़ा भैरव जी की महिमा और उनकी कृपा का बखान करने वाला यह भजन भक्तों के मन में भक्ति और समर्पण की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करता है। जब हम इसे पढ़ते हैं, तो हमारे हृदय से भी नाकोड़ा भैरव जी के प्रति प्रेम और आस्था का स्रोत फूट पड़ता है।

Is Dil Se Bas Ek Hi Naam Nakoda Wale Ka Nikalega

इस दिल से बस एक ही नाम,
नाकोड़ा वाले का निकलेगा,
मेरे भारत का बच्चा बच्चा,
जय जय भेरूजी बोलेगा।1।

देवो में ये देव है साँचा,
दुनिया ने ये जान लिया,
माँ अम्बा का है ये दुलारा,
सबने ये पहचान लिया,
इनके नाम का जयकारा,
जय भेरूजी,,,
इनके नाम का जयकारा,
देश विदेश में गुंजेगा,
मेरे भारत का बच्चा बच्चा,
जय जय भेरूजी बोलेगा।2।

पार्श्व प्रभु के सेवक है ये,
भक्तो के काज सँवारे,
श्रद्धा भक्ति भाव सहित जो,
आये इनके द्वारे,
हर संकट को दूर करे,
जय भेरूजी,,,
हर संकट को दूर करे,
जो हर कष्टों को हर लेगा,
मेरे भारत का बच्चा बच्चा,
जय जय भेरूजी बोलेगा।3।

सच्चा है दरबार इनका,
भक्तो इस संसार में,
खुशियों की बारिश करदी,
टुकलिया परिवार में,
प्रवीण के प्राणों में बसा,
जय भेरूजी,,,
प्रवीण के प्राणों में बसा,
‘दिलबर’ ये दामन भर देगा,
मेरे भारत का बच्चा बच्चा,
जय जय भेरूजी बोलेगा।4।

इस दिल से बस एक ही नाम,
नाकोड़ा वाले का निकलेगा,
मेरे भारत का बच्चा बच्चा,
जय जय भेरूजी बोलेगा।5।

जैन जी के भजन हमें भक्ति की गहराइयों तक ले जाते हैं और हमें अपने आराध्य के प्रति पूर्ण समर्पण सिखाते हैं। इस दिल से बस एक ही नाम नाकोड़ा वाले का निकलेगा भजन भी हमें यही प्रेरणा देता है कि जब हम सच्चे मन से नाकोड़ा भैरव जी की आराधना करते हैं, तो वे हमें अपने आशीर्वाद से कृतार्थ करते हैं। यदि यह भजन आपके हृदय में भक्ति का संचार करे, तो “नाकोड़ा भैरव जी की अपार कृपा , जय हो भैरव बाबा की, भक्तों के संकट हरने वाले भैरव” और “नाकोड़ा जी का चमत्कारी दरबार” जैसे अन्य भजन भी पढ़ें और नाकोड़ा भैरव जी की भक्ति में डूब जाएं। ????

Leave a comment