Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हमें भी खाटू जाना है | Hame Bhi Khatu Jana Hai

हमें भी खाटू जाना है —यह भजन हर उस भक्त की भावना को प्रकट करता है, जो खाटू श्याम जी के दर्शन करने की अभिलाषा रखता है। जब भक्तों के मन में बाबा के दरबार जाने की ललक उठती है, तो हर सांस, हर धड़कन बस श्याम नाम जपने लगती है। खाटू धाम का प्रेम, बाबा की महिमा और उनकी कृपा का आकर्षण ऐसा है कि हर कोई उनके दरबार में शीश झुकाने को आतुर रहता है।

Hame Bhi Khatu Jana Hai

खाटू जाके श्याम धनी को,
दिल का हाल सुनाना है,
हमें भी खाटू जाना है,
हमे भी खाटू जाना है।1।

नींद नहीं आती है बाबा,
तेरी याद सताए,
करूँ जो आंखें बंद तो सपनों,
में भी तू दिख जाए,
सपनों में जो रोज है मिलते,
सपनों में जो रोज है मिलते,
उनसे मिलकर आना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।2।

मेरी हर एक सांस पे मेरे,
श्याम प्रभु का कर्जा है,
मेरे जीवन में बाबा का,
माँ बाबुल सा दर्जा है,
दुनिया वाले क्या जाने ये,
दुनिया वाले क्या जाने ये,
रिश्ता बड़ा पुराना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।3।

‘राज’ को देके दर्शन बाबा,
बहुत बड़ा उपकार किया,
खाटू बुला के तुमने बाबा,
कितनों का उद्धार किया,
लेके इजाजत जाते है फिर,
लेके इजाजत जाते है फिर,
वापस भी तो आना है,
हमे भी खाटू जाना हैं,
हमे भी खाटू जाना हैं।4।

खाटू जाके श्याम धनी को,
दिल का हाल सुनाना है,
हमें भी खाटू जाना है,
हमे भी खाटू जाना है।5।

खाटू जाना सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा की तृप्ति और श्याम प्रेम में रंग जाने का अनुभव है। जब बाबा की कृपा होती है, तब ही कोई उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो “भक्तो चालो रे म्हारे श्याम धणी रो मेलो आयो है, आयो फागण रंग रंगीलो ले हाथा में निशान चलो, और “फागुन का मेला आया है, मुझे श्याम से मिलने जाना है” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम धणी की महिमा का आनंद लें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment