Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हारा श्याम धनी के कीर्तन में घोड़लियो नाचे जी

म्हारा श्याम धनी के कीर्तन में घोड़लियो नाचे जी —यह भजन खाटू श्याम बाबा की महिमा और उनके भव्य कीर्तन के आनंद को प्रकट करता है। जब श्याम बाबा के दरबार में कीर्तन की धुन गूंजती है, तो भक्तजन भावविभोर होकर झूम उठते हैं और घोड़लिये (घोड़े) भी भक्तिरस में मग्न होकर नृत्य करने लगते हैं। यह भजन बाबा श्याम की दिव्य कृपा, उनके चमत्कार और भक्तों की असीम श्रद्धा को दर्शाता है।

Mhara Shyam Dhani Ke Kirtan Me Ghodaliyo Nache Ji

घोड़लियो नाचे जी,
आज घोड़लियो नाचे जी,
म्हारा श्याम धनी के कीर्तन में,
घोड़लियो नाचे जी।1।

लाल कसुमल जीन कसी जी,
मोतिया जड़ी लगाम,
बांध पगड़ी बैठा है जी,
खाटू वाला श्याम,
झांजरिया बाजे जी,
आज नेवरिया बाजे जी,
म्हारा श्यामधणी के कीर्तन में,
घोड़लियो नाचे जी।2।

राजस्थान में खाटू माही,
धाम बड़ो मतवालो,
सेठा को भी सेठ कुहावे,
अहलवती को लालो,
लखदातार कुहावे जी,
भगत की पीड़ मिटावे जी,
म्हारा श्यामधणी के कीर्तन में,
घोड़लियो नाचे जी।3।

आलू सिंह जी करे आरती,
मंगलाचार सुनावे,
सूरजगढ़ निशान श्याम,
बाबा के अति मन भावे,
पेदलिया आवे जी,
शिखर बंद ध्वजा चढ़ावे जी,
म्हारा श्यामधणी के कीर्तन में,
घोड़लियो नाचे जी।4।

घोड़लियो नाचे जी,
आज घोड़लियो नाचे जी,
म्हारा श्याम धनी के कीर्तन में,
घोड़लियो नाचे जी।5।

श्याम बाबा का कीर्तन सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि भक्ति की लहर होती है, जिसमें हर भक्त खो जाता है। जब श्याम धनी के दरबार में भजन-कीर्तन की धुन बजती है, तो भक्तों के साथ-साथ प्रकृति भी आनंदित हो उठती है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो “सारी दुनिया में गूंज रहा बस एक ही नारा है, खाटू में रंगों की बौछार है, और “फागुन का मेला आया है, मुझे श्याम से मिलने जाना है” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में रंग जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment