Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नजर ना लागे – खाटू श्याम भजन

नज़र ना लागे खाटू श्याम यह भजन श्याम प्रेमियों के मन की भावना को दर्शाता है। जब हम अपने आराध्य को देखते हैं, तो मन यही प्रार्थना करता है कि कोई बुरी नज़र हमारे श्याम को न लगे। खाटू श्याम जी की कृपा जिस पर भी होती है, उसका जीवन संवर जाता है। यह भजन हमें श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के रंग में रंगने का अवसर देता है। आइए, हम भी इस मधुर भजन के माध्यम से अपने आराध्य से जुड़ें और श्याम प्रेम में डूब जाएं।

Nazar Na Lage Khatu Shyam Bhajan

सज धज के बैठा साँवरिया,
सोना लागे रे नज़र ना लागे,
नजर ना लागे,
सांवली सूरत पे चन्दा,
फीका लागे रे नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
वारि जावा वारि जावा
वारि जावा रे,
नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
खाटू वाले श्याम धणी पे,
वारि जावा रे।1।

रूप सलोना है मतवाला,
गले में है वेजन्ती माला,
मोर मुकुट माथे पे सोहे,
आँखो में काजल है काला,
मीठी मीठी मुरली की ये,
तान सुनावे रे नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
सुध बुध खोके नर और नारी,
झूमे गावे रे।2।

बाजूबंध की शोभा न्यारी,
फूलो में सज रहे बिहारी,
घुंघराले बालों की लटकन,
पीताम्बर लागे है प्यारी,
तीखे तीखे नैनो से ये,
तीर चलावे रे नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
फिर भी एक झलक के खातिर,
जी ललचावे रे।3।

देवी देव भी आए सारे,
गूँज रहे है जय जयकारे,
लून राई नींबू मिर्ची से,
साँवरिया की नज़र उतारे,
छोटी से एक बात ‘मोहित’ के,
मन मैं आवे रे नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
श्याम बिना ‘रिद्देश’ को,
कुछ ना भावे रे।4।

सज धज के बैठा साँवरिया,
सोना लागे रे नज़र ना लागे,
नजर ना लागे,
सांवली सूरत पे चन्दा,
फीका लागे रे नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
वारि जावा वारि जावा
वारि जावा रे,
नज़र ना लागे,
नज़र ना लागे,
खाटू वाले श्याम धणी पे,
वारि जावा रे।5।

खाटू श्याम जी की महिमा अपार है, और उनकी भक्ति करने वाले सदैव उनकी कृपा के पात्र बनते हैं। जब मन श्याम की ओर आकर्षित होता है, तो संसार की हर चिंता छोटी लगने लगती है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया, तो “मेरे खाटू के श्याम सलोने , खाटू वाले तेरी जय हो , और “श्याम तेरा दीवाना” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम नाम की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment