Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

प्रभु आप है जिंदगी देने वाले

भगवान श्रीराम केवल हमारे आराध्य ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। प्रभु आप हैं जिंदगी देने वाले भजन हमें यह अहसास कराता है कि हमारे जीवन का हर क्षण प्रभु की कृपा का ही फल है। जब हम किसी कठिनाई में होते हैं, तो रामजी ही हमें राह दिखाते हैं, और जब हम सुख में होते हैं, तब भी उनकी कृपा से ही आनंद मिलता है। यह भजन भगवान के प्रति हमारी कृतज्ञता और समर्पण को प्रकट करता है।

Prabhu Aap Hai Zindagi Dene Wale

प्रभु आप है जिंदगी देने वाले,
भुला मत देना,
भुला मत देना,
ख़ुशी देने वाले,
प्रभु आप हैं जिंदगी देने वालें।1।

सोना ना मांगू,
चांदी ना मांगू,
तुम्हारी दया की,
दृष्टि मैं मांगू,
रोते को तुम हो,
रोते को तुम हो,
हसा देने वाले,
प्रभु आप हैं जिंदगी देने वालें।2।

भले ही अनेकों,
जनम हो हमारे,
रहेंगे तो तेरे,
चरण के सहारे,
भूले को तुम राह,
भूले को तुम राह,
बता देने वाले,
प्रभु आप हैं जिंदगी देने वालें।3।

हमारी प्रभु जी,
बस यही अर्जी,
गिराओ उठाओ,
जो तेरी मर्जी,
गिरते को तुम हो,
गिरते को तुम हो,
उठा लेने वाले,
प्रभु आप हैं जिंदगी देने वालें।4।

प्रभु आप है जिंदगी देने वाले,
भुला मत देना,
भुला मत देना,
ख़ुशी देने वाले,
प्रभु आप हैं जिंदगी देने वालें।5।

रामजी के बिना यह जीवन अधूरा है, क्योंकि वे ही हमें सही मार्ग दिखाने वाले और हमारी नैया को पार लगाने वाले हैं। जब हम प्रभु को अपने जीवन का केंद्र बना लेते हैं, तब हर संकट छोटा लगने लगता है। यदि यह भजन आपके मन में प्रभु श्रीराम के प्रति प्रेम और आस्था जगा रहा है, तो आप “राम का गुणगान करिए, छोड़कर सारे पागलपन राम गुण गा ले मेरे मन , राम जी के शरण में चले आइए, और “राम नाम जो गाएगा बैठा मौज उड़ाएगा” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment