Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जरा सोच समझ इस दुनिया में क्या लाया क्या ले जाएगा

इस नश्वर संसार में हर कोई आता और जाता है, लेकिन साथ में कुछ भी नहीं ले जाता। जरा सोच समझ इस दुनिया में, क्या लाया क्या ले जाएगा भजन हमें जीवन की सच्चाई से परिचित कराता है। यह हमें स्मरण कराता है कि जो कुछ भी हमारे पास है, वह क्षणिक है—केवल प्रभु की भक्ति और सत्कर्म ही हमारे साथ रहते हैं। इसलिए, हमें मोह-माया छोड़कर राम नाम का सुमिरन करना चाहिए।

Jara Soch Samajh is Duniya Me Kya Laya Kya Le Jaiyega

जरा सोच समझ इस दुनिया में,
क्या लाया क्या ले जाएगा,
जो मिला तुझे बस यही मिला,
और यहीं पे ही रह जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।1।

ये जग एक झूठा सपना है,
यहां कोई नहीं तेरा अपना है,
क्यों प्यार करे उनसे इतना,
जिनको तू छोड़ के जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।2।

क्यों करता है मेरा मेरा,
तू खुद ही बता क्या है तेरा,
ये सारा जगत पराया है,
एक दिन तुझको ठुकराएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।3।

धन जोड़ खजाने भर ले तू,
चाहे भी जतन कुछ कर ले तू,
पर अंत समय में काम तेरे,
इक राम का नाम ही आएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।4।

धन साचा राम के नाम का है,
एक नाम यही बस काम का है,
श्री राम की माला जप ‘राही’,
जीवन ये सफल हो जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।5।

जरा सोच समझ इस दुनिया में,
क्या लाया क्या ले जाएगा,
जो मिला तुझे बस यही मिला,
और यहीं पे ही रह जाएगा,
ज़रा सोच समझ इस दुनियां में,
क्या लाया क्या ले जाएगा।6।

जीवन का असली सार यही है कि धन, वैभव और सांसारिक चीजें यहीं रह जाती हैं, लेकिन भगवान की भक्ति ही हमारे साथ जाती है। जो भी इस सत्य को समझ लेता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। यदि यह भजन आपको जीवन का मर्म समझने में सहायता कर रहा है, तो आप “राम नाम की महिमा, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, हनुमान जी के श्रीराम प्रेम की कथा, और “अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment