Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो

जब भक्त का मन संसार की माया से हटकर केवल श्रीराम के प्रेम में डूब जाता है, तब उसकी एक ही प्रार्थना होती है – मुझे राम प्यारे, मुझे राम दे दो। यह भजन उस गहरे प्रेम और समर्पण को दर्शाता है, जहां भक्त केवल प्रभु श्रीराम को ही अपना सर्वस्व मानता है। सांसारिक सुख-संपत्ति तुच्छ लगने लगती है और केवल राम नाम का मधुर रस ही जीवन का सार बन जाता है।

Mujhe Ram Pyare Mujhe Ram De Do

जिन्हे दाम प्यारे,
उन्हे दाम दे दो,
मुझे राम प्यारे,
मुझे राम दे दो,
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो,
मेरी हर परीक्षा का,
परिणाम दे दो,
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो।1।

उन्हीं के भरोसे,
उन्हीं का सहारा,
जिन्हें मैंने हर सुख,
दुःख में पुकारा,
मेरे राम ने,
थाम ली है कलाई,
इसी आस में,
हारकर भी ना हारा,
मेरी जिंदगी,
राम को थामने दो,
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो।2।

ये जीवन अधूरा,
मेरे राम बिन है,
इसी एक उलझन में,
हर एक दिन है,
उन्ही के सहारे के,
उम्मीद में हूँ,
भवर पार कर ली,
किनारा कठिन है.
उन्हें कोई जाकर,
ये पैगाम दे दो,
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो।3।

जिन्हे दाम प्यारे,
उन्हे दाम दे दो,
मुझे राम प्यारे,
मुझे राम दे दो
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो,
मेरी हर परीक्षा का,
परिणाम दे दो,
मुझे राम प्यारें,
मुझे राम दे दो।4।

सच्ची भक्ति वही है, जहां मन, वचन और कर्म से केवल श्रीराम का स्मरण हो। जब कोई भक्त श्रीराम को ही अपनी जीवन की अंतिम मंजिल मान लेता है, तब उसकी हर सांस राममय हो जाती है। यदि यह भजन आपके हृदय को भक्ति के रस में डुबो रहा है, तो आप “राम नाम की महिमा, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, हनुमान जी के श्रीराम प्रेम की कथा, और “अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment