Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिरडी के रहने वाले कहते है तुझको साँई भजन लिरिक्स

शिरडी के रहने वाले कहते हैं तुझको साईं भजन साईं बाबा की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन हमें उनकी दिव्यता, करुणा और अपार कृपा का अहसास कराता है। जब भी कोई भक्त साईं बाबा के चरणों में आता है, तो उसे अपार शांति और सुख की अनुभूति होती है। यह भजन हमें बाबा के सान्निध्य में रहकर उनकी भक्ति में लीन होने के लिए प्रेरित करता है।

Shirdi Ke Rahane wale Kahate Hain Tujhko Sai Bhajan lyrics

शिरडी के रहने वाले,
कहते है तुझको साँई,
लाखो की बिगड़ी बनाई,
तूने लाखो की बिगड़ी बनाई ॥

श्लोक
जिस घर मे हो आरती,
चरण कमल चीत लाज,
वहाँ हरि वासा करे,
ज्योत अनंत जलाये,
जहाँ भक्त कीर्तन करे,
बहे प्रेम दरिया,
वहाँ हरी श्रवण करे,
सत्य लोक से आज,
सबकुछ दीन्हा आपने,
भेंट करूँ क्या नाथ,
नमस्कार की भेंट लो,
जोडु मे दोनो हाथ॥

शिरडी के रहने वाले कहते है तुझको साँई,
लाखो की बिगड़ी बनाई, तूने लाखो की बिगड़ी बनाई ॥

खाली ना लौटा कोई साई तेरे दर से,
मन की मूरादे मिली झोली भर भर के,
ऐसा लगाया तुने शिरडी मे मेला,
जो भी आया है उसने डाला है डेरा,
अपने भक्तो की साई तुमने लाज बचाई,
लाखो की बिगड़ी बनाई, तूने लाखो की बिगड़ी बनाई ॥

पानी से साई तुमने दिये जलाये,
अपने भक्तो को तुमने जलवे दिखाये,
तेरी शिरडी मे साई काशी और मथुरा,
तेरी शिरडी मे साई शिव का शिवाला,
शिरडी मे तुमने साई केसी रास रचाई,
लाखो की बिगड़ी बनाई, तूने लाखो की बिगड़ी बनाई ॥

तुम हो दयालु साई दया के सागर,
दया से भरदो मेरी भी गागर,
मै भी आया हूँ साई शरण तुम्हारी,
मेरी भी साई तु बिगड़ी बना दे,
तेरी किरपा हो मुझ पर मेरी है असली कमाई,
लाखो की बिगड़ी बनाई, तूने लाखो की बिगड़ी बनाई ॥

साईं बाबा की भक्ति करने से मन को शांति और आत्मा को सुकून मिलता है। उनकी लीलाओं का वर्णन करने वाले भजन हमारे जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। यदि यह भजन आपके मन को भा गया, तो “नीम की ठंडी छांव में बैठे मेरे साईं”, “साईं ओम साईं ओम हरी ओम हरी ओम”, “तुम दो कदम बढ़ो मैं दस कदम बढ़ूंगा”, “दरबार में शिर्डी वाले के दुख दर्द मिटाए जाते हैं” जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें और साईं बाबा की कृपा का अनुभव करें। ????

Leave a comment