Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे साँई कृपा तेरी अगर मुझ पर भी हो जाए

भक्त का सबसे बड़ा सहारा उसके आराध्य की कृपा होती है। जब जीवन कठिनाइयों से घिर जाता है, तब साईं बाबा की दया ही उस अंधकार को मिटाने का एकमात्र प्रकाश बनती है। मेरे साईं, कृपा तेरी अगर मुझ पर भी हो जाए भजन इसी भाव को दर्शाता है। यह एक भक्त की पुकार है, जो बाबा से अटूट प्रेम और उनकी कृपा की प्रार्थना करता है। जब साईं की करुणा बरसती है, तब हर दर्द और परेशानी मिट जाती है।

Mere Sai Kripa Teri Agar Mujh Par Bhi Ho Jaye

मेरे साँई कृपा तेरी अगर,
मुझ पर भी हो जाए,
कसम चरणो की खाता हूँ मेरा,
जीवन सुधर जाए।।

तेरी भक्ती नही मिलती,
बिना तेरी दया बाबा,
बिन तेरी दया बाबा,
अगर सौगात ये साँई मेरे,
मुझको भी मिल जाए,
कसम चरणो की खाता हूँ मेरा,
जीवन सुधर जाए।।

तेरे भक्तो की सेवा मे,
मेरा हर पल गुजर जाए,
मेरा हर पल गुजर जाए,
तेरे चरणो की ओ बाबा मेरे,
धूली जो मिल जाए,
कसम चरणो की खाता हूँ मेरा,
जीवन सुधर जाए।।

मिले बस प्यार यूँ तेरा,
मेरे नयनो मे बस जाओ,
मेरे नयनो मे बस जाओ,
यही छोटी सी अर्जी है अगर,
मँजूर हो जाए,
कसम चरणो की खाता हूँ मेरा,
जीवन सुधर जाए।।

मेरे साँई कृपा तेरी अगर,
मुझ पर भी हो जाए,
कसम चरणो की खाता हूँ मेरा,
जीवन सुधर जाए।।

साईं बाबा के भजन हमें उनके प्रेम और कृपा का एहसास कराते हैं। उनकी भक्ति से जीवन में सुख-शांति आती है और हर संकट दूर हो जाता है। अगर आप भी साईं के आशीर्वाद को महसूस करना चाहते हैं, तो इन भजनों को जरूर पढ़ें: “साईं इतना रहम कीजिए, लाज दुखिया की रख लीजिए”, “श्रद्धा सबूरी मन में रखो, साईं वचन अनमोल”, “साईं तेरी याद महा सुखदाई” और “साईं राम जपोगे तो तर जाओगे”। साईं की कृपा हम सभी पर बनी रहे! ????✨

Leave a comment