Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

साई उदी ये भक्तो क्या कमाल कर गई – भजन लिरिक्स

साईं बाबा की उदी (भस्म) केवल राख नहीं, बल्कि चमत्कारिक शक्ति और आस्था का प्रतीक है। साईं उदी ये भक्तों क्या कमाल कर गई भजन साईं बाबा की दिव्य उदी के चमत्कारी प्रभाव को दर्शाता है। बाबा की उदी ने न जाने कितने भक्तों के दुख हर लिए, कितनों की बीमारियों को ठीक कर दिया, और जीवन में नई ऊर्जा भर दी।

Sai Udi Ye Bhakto Kya Kamaal Kar Gayi

साई उदी ये भक्तो,
क्या कमाल कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

जीवन में जिसके दुःख है,
बीमारी है सताए,
माथे पे अपने साईं उदी,
भक्त लगाए,
रहे दुःख ना बीमारी,
उसे खुशहाल कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

बन जाए बिगड़े काम,
सभी साईं उदी से,
खुशियाँ मिले तमाम,
भक्तो साईं उदी से,
भक्तो को साईं उदी,
ये निहाल कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

जन्मों जनम के पाप,
साईं उदी काटती,
कर्मो का अच्छा फल,
ये साईं उदी बांटती,
खुशियों में रहे भक्त,
ऐसा हाल कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

धुनी रमाये साईं उसकी,
राख है उदी,
साईं के चरण कमल का,
प्रसाद है उदी,
माथे से जो लगाये,
भव से पार कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

साई उदी ये भक्तो,
क्या कमाल कर गई,
जिसने लगाई उसको,
मालामाल कर गई।।

साईं बाबा की उदी सिर्फ एक प्रसाद नहीं, बल्कि उनकी करुणा और आशीर्वाद का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो भी सच्चे मन से साईं बाबा की शरण में आता है, उसे उनके प्रेम और शक्ति का अनुभव होता है। उनकी कृपा को और अधिक महसूस करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “श्रद्धा सबूरी मन में रक्खो, साईं वचन अनमोल”, “दर पे आके तेरे साईं बाबा, कुछ सुनाने को दिल चाहता है”, “मेरे साईं की अद्भुत है माया, देखो पानी से दीप जलाया” और “साईं नाथ तेरी महिमा सारे जग से निराली है”। साईं बाबा की भक्ति में रमकर उनके दिव्य आशीर्वाद का अनुभव करें। ????✨

Leave a comment