सांई राम जपो सांई श्याम जपो भजन लिरिक्स

साईं राम जपो, साईं श्याम जपो भजन हमें निरंतर साईं बाबा का स्मरण करने और उनकी भक्ति में लीन रहने की प्रेरणा देता है। जब भी जीवन में कठिनाइयाँ आएं या मन अस्थिर हो, तो यह भजन हमें याद दिलाता है कि साईं का नाम जपना ही सबसे बड़ा सहारा है। यह भजन श्रद्धा और सबुरी का महत्व बताते हुए हमें साईं बाबा की कृपा का अनुभव करने का संदेश देता है।

Sai Ram Japo Sai Shyam Japo Bhajan lyrics

सांई राम जपो,
सांई श्याम जपो,
हरि नाम जपो,
सांई नाम जपो,
जपते जपते प्रभु का नाम,
जपते जपते प्रभु का नाम,
ईश्वर का नित ध्यान करो,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

करुणा सागर दीन दयाल,
सांई है रखता सबका ख़्याल,
होगा तुम्हारा वही कल्याण,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

प्रेम का सांई सबसे महान,
करुणा सागर दया निधान,
शिरडी का दाता सबसे महान,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

सांई की निर्मल प्रीत की लौ,
दुश्मन को अपना करदे जो,
सबपे चलते प्रेम के बान,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

सांई के अनमोल वचन,
श्रद्धा और सबुरी रख मन,
निश्चित हो तेरा कल्याण,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

सांई राम जपो,
सांई श्याम जपो,
हरि नाम जपो,
सांई नाम जपो,
जपते जपते प्रभु का नाम,
जपते जपते प्रभु का नाम,
ईश्वर का नित ध्यान करो,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

साईं बाबा के नाम का जप हमें सभी दुखों से मुक्त करता है और हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। उनकी भक्ति में डूबने के लिए अन्य सुंदर भजनों को भी पढ़ें, जैसे “कब जागता है, कब सोता है साईं”, “बंदगी से हार गया तो शिरडी धाम जाना”, “किस्मत को मेरी खोलो, मैं दास हूँ तुम्हारा” और “मेरी जो चिंता है करने वाला साईं”। साईं बाबा की कृपा से आपका जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण बना रहे, ऐसी कामना के साथ उनकी भक्ति करते रहें।

Leave a comment