Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी जो चिंता है करने वाला साईं भजन लिरिक्स

जीवन में जब परेशानियाँ हमें घेर लेती हैं, तब साईं बाबा का नाम ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। मेरी जो चिंता है करने वाला साईं भजन हमें यह भरोसा दिलाता है कि साईं बाबा हमारी सभी चिंताओं का समाधान करने वाले हैं। यह भजन न केवल हमारे मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें बाबा के प्रति समर्पण की प्रेरणा भी देता है। जब भी कोई चिंता सताए, यह भजन हमें याद दिलाता है कि साईं बाबा का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।

Meri Jo Chinta Hai Karane Wala Sai Bhajan Lyrics

मेरी जो चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

भले दूर मुझसे,
साईं का घर है,
रखता वो मुझ पर,
हरदम नज़र है,
मेरे तो घर का है,
वो ही रखवाला।
मेरी जों चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

कितना दयालु ये,
मुझको पता है,
मेरी माफ़ कर देता,
हर एक खता है,
माँ बाप जैसे उसने,
मुझको संभाला।
मेरी जों चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

जब भी सताता मुझे,
कोई भी गम है,
हो जाती जब मेरी,
आँखे ये नम है,
हाथ पकड़ कर दिया,
मुझको सहारा।
मेरी जों चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

कौन से पुण्यों का,
‘सोनू’ सिला है,
जो प्यार साईं का,
मुझको मिला है,
मालिक ये मेरा सारे,
जग से निराला।
मेरी जों चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

मेरी जो चिंता,
है करने वाला,
शिरडी में बैठा है वो,
साईं शिरडी वाला।।

साईं बाबा की भक्ति हमें हर चिंता और भय से मुक्त कर देती है। जब हम पूरी श्रद्धा से उन्हें अपना मार्गदर्शक मान लेते हैं, तो जीवन की कठिनाइयाँ आसान हो जाती हैं। साईं बाबा के अन्य भजन भी उनकी कृपा और प्रेम को महसूस करने का माध्यम हैं, जैसे “साईं तेरी लीला अपरंपार”, “साईं बाबा तेरी सदा ही जय”, “हर पल शुकर करूँ मेरे साईं”, और “शिर्डी वाले साईं बाबा, आया है तेरे दर पे सवाली”। इन भजनों को पढ़ते हुए साईं बाबा की भक्ति में लीन हों और उनकी कृपा का अनुभव करें। ????✨

Leave a comment