Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बोल बम बम प्यारे बोल बम बम

बोल बम बम प्यारे बोल बम बम भजन शिव भक्ति के जोश और उल्लास से भरा हुआ है। यह भजन हमें भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था और प्रेम व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। जब भक्त पूरे भाव से “बोल बम” का जयघोष करता है, तो उसके जीवन की हर मुश्किल स्वतः हल हो जाती है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान यह भजन विशेष रूप से भक्तों के उत्साह को बढ़ाने वाला होता है।

Bol Bam Bam Pyare Bol Bam Bam

जिंदगी में कुछ भी,
रहेगा नही गम,
बोल बम बम,
प्यारे बोल बम बम।1।

बड़े ही दयालु भोले,
कष्ट हर लेते है,
धन और माल से,
खजाना भर देते है,
चाहे बोलो हर हर,
चाहे बम बम,
बोंल बम बम,
प्यारे बोल बम बम।2।

मेरे महांकाल की तो,
दुनिया दीवानी है,
भगतो को वर देते,
बड़े वरदानी है,
बाबा महाकाल सारे,
हर लेंगे गम,
बोंल बम बम,
प्यारे बोल बम बम।3।

दास गणेश तेरे,
चरणों का दीवाना है,
भोले तेरे नाम का,
सहारा मुझे पाना है,
हर पल हर छण,
जपु बम बम,
बोंल बम बम,
प्यारे बोल बम बम।4।

जिंदगी में कुछ भी,
रहेगा नही गम,
बोल बम बम,
प्यारे बोल बम बम।5।

भोलेनाथ के भक्तों की भक्ति का सबसे सुंदर रूप उनका प्रेम भरा जयघोष “बोल बम” है। “बोल बम बम प्यारे बोल बम बम” भजन की तरह “कांवड़ लाऊंगा मैं भोले तेरी कांवड़ लाऊंगा”, “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है”, “शिव जी की सवारी आई भोले की सवारी” और “सच्चे मन से भोले को जिसने है ध्याया” जैसे भजन भी शिव की महिमा और उनकी भक्ति की दिव्यता को दर्शाते हैं। आइए, इन भजनों का पाठ करें और महादेव की भक्ति में डूब जाएं। ????????

Leave a comment