Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोलेनाथ मेरा बड़ा भोला भाला

भोलेनाथ का भोलापन ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। भोलेनाथ मेरा बड़ा भोला भाला भजन हमें महादेव की सरलता, सहजता और भक्तों के प्रति उनके असीम प्रेम का अनुभव कराता है। शिव शंकर जितने प्रलयंकारी हैं, उतने ही दयालु भी हैं—वे सच्चे भक्तों पर अपनी कृपा बरसाने में कभी विलंब नहीं करते। यह भजन हमें उनके इसी सरल स्वभाव और करुणा का स्मरण कराता है।

Bholenath Mera Bada Bhola Bhala

भोलेनाथ मेरा बड़ा भोला भाला,
सब कहते है इसे डमरू वाला,
भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला।1।

विष से पड़ा सुर असुरो का पाला,
पिया था हलाहल मेरा शिव मतवाला,
कोई तेरे जैसा ना विष पीने वाला,
भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला।2।

कैलाश पर्वत पे आसन लगाया,
गंगाजी को जटा में समाया,
देखो कैसी लीला रचाए डमरूवाला,
भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला।3।

तुझको पूजे भगत हजार है,
तेरे हाथों ‘लाडली’ की पतवार है,
तेरे जैसा कोई नहीं मेरा रखवाला,
भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला।4।

भोलेनाथ मेरा बड़ा भोला भाला,
सब कहते है इसे डमरू वाला,
भोलेनाथ मेरा बड़ा भोलाभाला।5।

भोलेनाथ अपने भक्तों के लिए सदा सुलभ और दयालु हैं, उनकी भक्ति में सच्ची श्रद्धा ही पर्याप्त है। “भोलेनाथ मेरा बड़ा भोला भाला” भजन की तरह “शंकर भोले भंडारी तुम जन जन के हितकारी”, “सच्चे मन से भोले को जिसने है ध्याया”, “भोले तू सच में भोला संकट में आवे दौड़ा”, और “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” जैसे भजन भी हमें शिवजी की भक्ति में रमने और उनकी कृपा प्राप्त करने का अवसर देते हैं। आइए, इन भजनों का पाठ करें और महादेव की भक्ति में डूब जाएं। ????????

Leave a comment