Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ओम नमः शिवाय नमन हमारा

“ओम नमः शिवाय” महादेव का सबसे पवित्र मंत्र है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा को समेटे हुए है। “ओम नमः शिवाय नमन हमारा” भजन शिवजी की भक्ति में लीन होने और उनके चरणों में नमन करने की प्रेरणा देता है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं भोलेनाथ हमें आशीर्वाद दे रहे हों, हमारे सभी कष्ट हर रहे हों और हमें अपनी असीम कृपा प्रदान कर रहे हों।

Om Namah Shivay Naman Hamara

श्लोक –
तस्मात् सर्वप्रदो मन्त्रः,
सोयं पञ्चाक्षरः स्मृतः।
स्त्रीभिः शूद्रैश्च संकीर्णै,
धार्यते मुक्तिकाभिः।।
नास्य दीक्षा न होमश्च,
न संस्कारो न तर्पणम्।
न कालो नोपदेशश्च,
सदा शुचिरयं मनुः।1।
(स्कन्दपुराण से)

ओम नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमन हमारा,
वेदों ने कहा यह मंत्र महा,
शिव सहज मिलावन हारा,
ॐ नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमन हमारा।2।

नारद जी ने देवी उमा को,
यह गुरु मंत्र बताया,
नमः शिवाय के जाप ने उनका,
मारग सुगम बनाया,
नमः शिवाय के जाप ने उनका,
मारग सुगम बनाया,
वे पंचानन शिव तक पहुंची,
पंचाक्षरी मंत्र के द्वारा,
ओम नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमन हमारा।3।

ॐकारं बिन्दुसंयुक्तं,
नित्यं ध्यायन्ति योगिनः,
कामदं मोक्षदं चैव,
ॐकाराय नमो नमः।
नमः शिवाय नमः शिवाय,
नमः शिवाय नमः शिवाय।4।

नमः शिवाय का जाप करे हम,
ॐ का संपुट देकर,
नाथ तुम्हारे साथ तुम्हारे,
ब्रह्मा विष्णु को लेकर,
नाथ तुम्हारे साथ तुम्हारे,
ब्रह्मा विष्णु को लेकर,
देवों का ॐ और धिम देवियों,
का है मंत्र आधारा,
ओम नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमन हमारा।5।

ओम नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमनहमारा,
वेदों ने कहा यह मंत्र महा,
शिव सहज मिलावन हारा,
ओम नमः शिवाय नमः शिवाय,
जय जय शिव ओमकारा,
करो स्वीकृत नमन हमारा।6।

शिवजी के चरणों में सच्चे हृदय से किया गया नमन ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। “ओम नमः शिवाय नमन हमारा” भजन की तरह “शिव का जपले नाम क्या लागे तेरा”, “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता”, “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है” और “हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए” जैसे भजन भी हमें शिवजी की अपार महिमा का अनुभव कराते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment