सच्चे मन से भोले को जिसने है ध्याया

सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है, और जो भी श्रद्धा से भोलेनाथ का ध्यान करता है, वह उनकी कृपा का पात्र बन जाता है। सच्चे मन से भोले को जिसने है ध्याया भजन इसी विश्वास को व्यक्त करता है कि महादेव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं शिवजी हमें आश्वस्त कर रहे हों।

Sacche Man Se Bhole Ko Jisne Hai Dhyaya

सच्चे मन से भोले को,
जिसने है ध्याया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया,
खुशियों से जीवन,
उसका सजाया,
खुशियों से जीवन,
उसका सजाया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया।1।

भोला भाला ये मेरा देवा,
देवादिदेवा है महादेवा,
जैसे भी चाहो कर लो,
इनकी सेवा,
एक लोटा जल,
जिसने भी चढ़ाया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया।2।

बारह ज्योतिलिंग,
शिव विराजे,
अपने भक्तों को,
बाबा खूब नवाजे,
भस्म श्रृंगार भोले,
बाबा को साजे,
दूध से जिसने,
उन्हें नहलाया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया।3।

बड़े ही दयालु,
भोले नाथ है,
रहते हमेशा अपने,
भक्तों के साथ है,
‘कुंदन’ के सर पे,
इनका ही हाथ है,
लख्खा ने गुणगान,
इनका जो गाया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया।4।

सच्चे मन से भोले को,
जिसने है ध्याया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया,
खुशियों से जीवन,
उसका सजाया,
खुशियों से जीवन,
उसका सजाया,
मुंह मांगा वर,
भोले से पाया।5।

भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची भक्ति का मान रखते हैं और उन्हें अपार सुख-शांति प्रदान करते हैं। “सच्चे मन से भोले को जिसने है ध्याया” भजन की तरह “मांगना है तो भोले से मांगो”, “हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए”, “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” और “शिव का जपले नाम क्या लागे तेरा” जैसे भजन भी हमें सिखाते हैं कि शिवभक्ति सरल, सच्ची और मन से की जाने योग्य होती है। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment