Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता

जीवन के इस भंवर में, जहां दुख और कष्ट की लहरें कभी भी हमें बहा सकती हैं, वहां केवल भोलेनाथ का सहारा ही हमें बचा सकता है। “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” भजन इस अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक है, जो हमें यह एहसास कराता है कि शिवजी हर परिस्थिति में अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं।

Bholenath Ne Pakda Hath Nahin To Main Bah Jata

भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता,
बह जाता मैं बह जाता,
बीच भवर में रह जाता,
भोले नाथ ने पकडा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता।1।

शिव की माया शिव ही जाने,
मैं तो सोऊं खुटी ताने,
महादेव ने रख ली लाज,
नहीं तो मैं बह जाता,
भोले नाथ ने पकडा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता।2।

शिव के रहते डरना क्या है,
शिव जाने कब करना क्या है,
मुझे मिला प्रभु का साथ,
नहीं तो मैं बह जाता,
भोले नाथ ने पकडा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता।3।

‘उर्मिल’ नींद में मैं सोया था,
भव सागर में भटक गया था,
मैं बन गया शिव का दास,
नहीं तो मैं बह जाता,
भोले नाथ ने पकडा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता।4।

भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता,
बह जाता मैं बह जाता,
बीच भवर में रह जाता,
भोले नाथ ने पकडा हाथ,
नहीं तो मैं बह जाता।5।

भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी अकेला नहीं छोड़ते, जो भी सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वे उसका मार्गदर्शन अवश्य करते हैं। “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” भजन की तरह “हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए”, “महाकाल जपते जपते दौड़ा चला मैं आऊं”, “हर हर महादेव बम बम बोले” और “शिव शंभू जय शंकर” जैसे भजन भी हमें शिवजी की अटूट कृपा और भक्ति का अनुभव कराते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment