हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए

इस संसार में जहां हर कोई किसी न किसी चीज़ की तलाश में है, वहीं एक सच्चा शिवभक्त केवल भोलेनाथ की भक्ति चाहता है। “हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए” भजन इस अनन्य प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो शिवजी स्वयं हमारे पास आकर हमें अपना आशीर्वाद दे रहे हों और कह रहे हों कि जो भी मन से उन्हें पुकारता है, वे उसके साथ सदा रहते हैं।

Humko To Bas Bholenath Chahiye

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
हमको तो बाबा भूतनाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।1।

सारे जगत का मालिक तू,
मेरे सुख दुख से वाकिफ तू,
सर पे हमेशा तेरा हाथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।2।

ऊंचे पर्वत पे क्यों बैठे हो,
भक्तों से बाबा क्या रूठे हो,
होती रहनी मुलाकात चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।3।

धन दौलत ना चाहूं बाबा,
भक्ति तेरी मांगू बाबा,
तेरी कृपा की बरसात चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।4।

‘उर्मिल’ ने ये ठान लिया,
भोले तुझे अपना मान लिया,
तेरी सेवा हमें दिन रात चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।5।

जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए,
हमको तो बाबा भूतनाथ चाहिए,
जन्मों जन्म का साथ चाहिए,
हमको तो बस भोले नाथ चाहिए।6।

शिवभक्त के लिए धन, वैभव और सांसारिक सुख का कोई महत्व नहीं, उसे केवल भोलेनाथ का साथ चाहिए। “हमको तो बस भोलेनाथ चाहिए” भजन की तरह “भोले तेरे दरबार में”, “हर हर महादेव बम बम बोले”, “महाकाल जपते जपते दौड़ा चला मैं आऊं”, और “शिव शंभू जय शंकर” जैसे भजन भी हमें शिवजी की भक्ति में और अधिक डुबो देते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment