उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा ओ मेरे महाकाल

उज्जैन, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पावन नगरी, जहां स्वयं काल भी महाकाल के अधीन है। “उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा ओ मेरे महाकाल” भजन हर शिवभक्त की उस प्रार्थना को व्यक्त करता है, जिसमें वह महादेव से अपने दर्शन का सौभाग्य मांगता है। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे हम उज्जैन के महाकाल मंदिर की दिव्यता को महसूस कर रहे हों, जहां हर क्षण शिव के जयघोष गूंजते रहते हैं।

Ujjain Nagriya Bula Le Baba O Mere Mahakal

उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा,
ओ मेरे महाकाल,
बस ऐसे दर्शन देना,
खुशी से बीते सारा साल।1।

तेरी नगरिया में मेरे बाबा,
मन मेरा तो लगता है,
तेरे भरोसे ही मेरे बाबा,
परिवार मेरा पलता है,
बस कृपा ऐसी करना,
मेरा जीवन हो खुशहाल।2।

तेरे द्वार पर आकर मैं तो,
डेरा लगा कर बैठा हूं,
सुन लो बाबा मेरी बातें,
आखिर मैं तेरा तो बेटा हूं,
फिर ऐसे तो मुस्कुराना,
कटे माया के जंजाल।3।

एक तेरी झलक पाने को,
दुनिया सारी तरसती है,
तेरी याद में मेरी अखियां,
पल पल कितनी बरसती है,
कुछ ऐसा करिश्मा करना,
लकी हो मालामाल।4।

उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा,
ओ मेरे महाकाल,
बस ऐसे दर्शन देना,
खुशी से बीते सारा साल।5।

महाकाल की नगरी उज्जैन में जाकर जो शिवभक्ति करता है, वह अपने सारे कष्टों से मुक्त हो जाता है। “उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा” भजन की तरह “जय महाकाल जय शिव शंकर”, “कालों के काल महाकाल”, “शिव की बारात निराली”, और “डमरू वाले बाबा” जैसे भजन भी हमें महाकालेश्वर की भव्यता और उनकी कृपा से जोड़ते हैं। आइए, इन भजनों का पाठ करें और महादेव की असीम कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment