Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

इंसान बनाकर भेजा जिसने | Insan Banakar Bheja Jisne

भगवान शिव सृष्टि के संहारक ही नहीं, बल्कि पालनकर्ता और मार्गदर्शक भी हैं। इंसान बनाकर भेजा जिसने भजन हमें यह स्मरण कराता है कि ईश्वर ने हमें मानव रूप में भेजकर एक महान उद्देश्य दिया है—धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना। जब हम इस भजन का पाठ करते हैं, तो हमें यह एहसास होता है कि शिव कृपा से ही हमें सही दिशा मिल सकती है और मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

Insan Banakar Bheja Jisne

इंसान बनाकर भेजा जिसने,
इंसानियत ही देखेगा तेरी,
आंखे मूंद के बैठा है पर,
नज़रे है नहीं फेरी,
हैसियत वो देखे ना,
तू दिल ना छोटा कर,
भरी सोने की थाली कहाँ रखे,
जो फिरता बिन झोली,
भोले के दर पे तू खाली ही चल दे,
देगा वो भर के तू लायक तो बन,
तू लायक तो बन बंदे रे।1।

ये रात है बीत जानी,
ये दिन भी ढल है जाना,
सुख और दुख है दोनों आना जाना,
डेरा यहां दो दिन कहाँ कल ठिकाना,
जो मिलना हो रब से,
तो नज़ारे मिला सको,
गले वो लगा ले,
गले वो लगा ले,
ऐसे करम हो ऐसे करम हो,
ऐसे करम तेरे,
नेकी पर चलना बंदे,
और रखना भरोसा रे,
भोले के दर पे तू खाली ही चल दे,
देगा वो भर के तू लायक तो बन,
तू लायक तो बन बंदे रे।2।

नेकी पर चलना,
और रखना भरोसा रे,
तेरी कर्मभूमि का,
तू नायक तो बन बंदे रे,
देने वाला ना पूछे,
क्या है लाया तू,
पूछे ना क्या काम,
फिर क्यों है आया तू,
वो तम मैला,
कपड़ा ना देखेगा,
पर दिल झांकेगा जरूर,
पत्थर बसा भगवान,
चेहरों में इंसान ढूंढ लेता है,
चेहरों में इंसान ढूंढ लेता है।3।

इंसान बनाकर भेजा जिसने,
इंसानियत ही देखेगा तेरी,
आंखे मूंद के बैठा है पर,
नज़रे है नहीं फेरी,
हसियत वो देखे ना,
तू दिल ना छोटा कर,
भरी सोने की थाली कहाँ रखे,
जो फिरता बिन झोली,
भोले के दर पे तू खाली ही चल दे,
देगा वो भर के तू लायक तो बन,
तू लायक तो बन बंदे रे।4।

महादेव के आशीर्वाद से ही जीवन को सही राह मिलती है और सच्ची भक्ति का अनुभव होता है। “इंसान बनाकर भेजा जिसने” भजन की तरह “शिव के चरणों में संसार सारा”, “भोलेनाथ से नैना मिलाने चले”, “तेरी जटा से बहता गंगा जल”, और “शिवोहम शिवोहम” जैसे भजन भी हमें शिव भक्ति के गहरे अर्थ से परिचित कराते हैं। आइए, इन पावन भजनों का पाठ करें और महादेव की कृपा प्राप्त करें।

Leave a comment