भगवान गणेश जी को जब भी कोई भक्त सच्चे मन से उनका स्मरण करता है, वे सभी बाधाओं को हर लेते हैं और जीवन में सुख-शांति का संचार करते हैं। हे गणनायक, सब सुखदायक, करो विघ्न सब दूर भजन में गणपति बप्पा की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है। इस भजन के माध्यम से हम बप्पा से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। आइए, इस पावन भजन को करें और उनकी भक्ति में रम जाएं।
Hey Gananayak Sab Sukhdayak Karo Vighna Sab Dur
हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।1।
रणत भवर गढ़ वास करो,
रिद्धि सिद्धि भंडार भरो,
प्रथम निमंत्रण स्वीकारो,
अटके कारज सिद्ध करो,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
आस हमारी पुर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।2।
स्वर्ण छत्र सिर पर धारी,
शोभित मुकुट छटा न्यारी,
चमक रह्या कुण्डल भारी,
मणि माला लागे प्यारी,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
नैनन बरसे नूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।3।
मखमल वस्त्र बदन सोहे,
कुमकुम तिलक नयन मोहे,
माँ जगदम्बा लाड़ करे,
ठुमक ठुमक कर नृत्य करे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
दर्शन दो भरपूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।4।
मूषक वाहन है तेरा,
सूंड निराली सोहे है,
ऐसा अनुपम रूप तेरा,
देखत ही मन मोहे है,
बुद्धि बल से सब देवन का,
बुद्धि बल से सब देवन का,
किया मान मद चूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।5।
हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है।6।
गणेश जी की आराधना से जीवन की सभी कठिनाइयाँ दूर होती हैं और मन को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। वे सच्चे मन से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार कर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। यदि यह भजन आपके मन को भक्तिरस से भर रहा है, तो “सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हे – गणेश वंदना”, “हे गणपति, हे गणराज, आपका अभिनंदन”, “तेरी जय हो गौरी लाल गणेश जी”, “गजानंद तुम्हें पहले मनाएं, कारज सारे बनाना जी” जैसे अन्य भजनों को भी करें और गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त करें। 🚩🙏

मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩