जग ने मैया खुब छला है तुझ पे ही विश्वास बना है लिरिक्स

जीवन के उतार-चढ़ाव में जब हर तरफ निराशा और धोखे मिलते हैं, तब केवल माँ की शरण ही सच्ची राहत देती है। जग ने मैया खूब छला है, तुझ पे ही विश्वास बना है भजन इसी भावना को दर्शाता है कि संसार भले ही बदल जाए, लेकिन माँ दुर्गा का आशीर्वाद अडिग रहता है। इस भजन के मधुर शब्द हमें माँ की ममता और कृपा पर पूर्ण विश्वास दिलाते हैं।

Jag Ne Maiya Khub Chhala Hai Tujh Pe Hi Vishwas Bana Hai

जग ने मैया खुब छला है,
तुझ पे ही विश्वास बना है,
हार के आयी दर तेरे मैं,
तेरा ही माँ मुझे साथ घना है,
जग ने मैया खुब छला हैं।1।

दिल के हर कोने में,
माँ मुरत है तेरी,
तेरे ही चरणों में,
जिंदगी है मेरी,
अँधेरी राहो में,
रोशनी है तू ही,
मेरे सुख-दुख की साथी,
तू मईया है मेरी,
तेरे बिना मैं कुछ भी नहीं हूं,
तुझ में मेरी जान,
सीने से तू आज लगा ले,
आंचल में तेरे प्यार छुपा है,
तुझ पे ही विश्वास बना है,
जग ने मैया खुब छला हैं।2।

ख्वाब जो टूटे थे,
तू ही संवारी है,
मेरी राहो से कांटे,
तू ही निकाली है,
यकीं ये टूटे ना,
भरोसा भारी है,
कभी ये उजडे ना,
तेरी फुलवारी है,
भीड़ में मईया खो ना जाऊं,
पकड़े रहना हाथ,
किस्मत वाली कहलाऊं मैं,
तुझसे मेरा नाम जुड़ा है,
जग ने मैया खुब छला हैं।3।

तू ही माँ दुर्गा है,
तू ही माँ काली है,
हर घड़ी करती तू,
मेरी रखवाली है,
तेरे भरोसे छोड़ी ‘स्मिता’,
जग की सारी प्रीत,
मुझको मैया अपनाले तू,
और किसी से क्या लेना है,
जग ने मैया खुब छला हैं।4।

जग ने मैया खुब छला है,
तुझ पे ही विश्वास बना है,
हार के आयी दर तेरे मैं,
तेरा ही माँ मुझे साथ घना है,
जग ने मैया खुब छला हैं।5।

भक्त का माँ पर भरोसा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है, और माँ कभी अपने भक्तों को अकेला नहीं छोड़ती। अगर यह भजन आपके दिल को छू गया हो, तो जबसे मैया जी तेरा द्वार मिला भजन भी जरूर पढ़े, जिसमें माँ की असीम कृपा और उनके चरणों में मिलने वाली शांति का सुंदर वर्णन किया गया है। माँ की भक्ति में डूबे रहिए और हर पल उनके चरणों में अपना समर्पण अर्पित करते रहिए। जय माता दी! ????✨

Leave a comment