Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता लिरिक्स

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता भजन देवी माँ के अनंत तेज, शक्ति और करुणा का गुणगान करता है। माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए यह भजन किसी संजीवनी से कम नहीं। भक्त जब इसे गाते हैं, तो उनका मन हर चिंता से मुक्त हो जाता है, और वे माँ के चरणों में अपने समर्पण का अनुभव करते हैं। यह भजन हमें याद दिलाता है कि माँ की महिमा अपरंपार है और उनका नाम लेने से ही हर संकट टल जाता है।

Jay Durga Bhawani Asht Bhuja wali Mata

जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।1।

एक भुजा शंख माता,
दूजा कमल फूल,
तीजा हस्त चक्र माता,
चौथा माँ त्रिशूल,
जय अम्बे अम्बिका भवानी,
कष्ट हरण वाली माता,
कष्ट हरण वाली माँ,
उद्धारिणी तारिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।2।

पंचम भुजा धनुष बाण,
षष्ट गदाधारी,
सप्तम भुजा फरसा माता,
अष्टम कटारी,
जय चंडी रणचण्डिका भवानी,
दुष्ट दलन वाली माता,
दुष्ट दलन वाली माँ,
त्रिनेत्र त्रिगुणमयी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।3।

जय दुर्गे दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तो की रखवाली माता,
जय दुर्गे दुर्गां भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।4।

माँ दुर्गा का भजन गाने और सुनने से मन को जो शांति मिलती है, वह किसी और चीज में नहीं। माँ की कृपा से जीवन में शक्ति, साहस और सुकून की प्राप्ति होती है। जब भक्त सच्चे मन से माँ का स्मरण करते हैं, तो माँ उनके जीवन से दुखों को हर लेती हैं और उनकी झोली खुशियों से भर देती हैं। यदि यह भजन आपके मन को शांति और भक्ति से भर रहा है, तो आप “[मैया शेरोवाली तेरे द्वार जो आते हैं]” जैसे अन्य भजनों को भी सुन सकते हैं और माँ की महिमा का गुणगान कर सकते हैं। माँ की भक्ति में लीन रहने से जीवन की हर समस्या हल हो जाती है, क्योंकि माँ का आशीर्वाद सदा अपने भक्तों पर बना रहता है। जय माता दी! ????✨

Leave a comment