Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

चलो माँ के द्वार भक्तो मैया ने है बुलाया लिरिक्स

“चलो माँ के द्वार भक्तो, मैया ने है बुलाया”—यह भजन भक्तों को माँ के पावन दरबार की ओर बुलाने का संदेश देता है। जब माँ अम्बे का आह्वान होता है, तो हर भक्त के हृदय में भक्ति और प्रेम की लहरें उमड़ने लगती हैं। यह गीत हमें माँ की कृपा, उनका आशीर्वाद और उनकी अपार महिमा का स्मरण कराता है। माँ का दरबार वह पवित्र स्थान है, जहाँ हर मनोकामना पूर्ण होती है और हर दुःख का अंत होता है।

Chalo Maa Ke Dwar Bhakto Maiya Ne Hai Bulaya

चलो माँ के द्वार भक्तो,
मैया ने है बुलाया,
बिगड़ी बनेगी सबकी,
बिगड़ी बनेगी सबकी,
संदेसा माँ का आया,
चलो माँ के द्वार भक्तों,
मैया ने है बुलाया।1।

हुए दूर कष्ट सारे,
जगदम्बे माँ के द्वारे,
सच ख्वाब हुए सबके,
माँ ने दिए सहारे,
दुःख दूर हुआ पल में,
दुःख दूर हुआ पल में,
जयकारा जो लगाया,
चलो माँ के द्वार भक्तों,
मैया ने है बुलाया।2।

दुखियों का वैष्णो देवी,
बस एक आसरा है,
भक्तो के साथ मैया,
रहती यहाँ सदा है,
अपनी दया से माँ ने,
अपनी दया से माँ ने,
बिगड़ी को है बनाया,
चलो माँ के द्वार भक्तों,
मैया ने है बुलाया।3।

मौका मिला है सबको,
इसको ना तुम गंवाना,
दरबार माँ के आओ,
जो भाग्य है बनाना,
मैया से बिना मांगे,
मैया से बिना मांगे,
सबकुछ है पल में पाया,
चलो माँ के द्वार भक्तों,
मैया ने है बुलाया।4।

चलो माँ के द्वार भक्तो,
मैया ने है बुलाया,
बिगड़ी बनेगी सबकी,
बिगड़ी बनेगी सबकी,
संदेसा माँ का आया,
चलो माँ के द्वार भक्तों,
मैया ने है बुलाया।5।

माँ का दरबार प्रेम, शक्ति और आस्था का प्रतीक है। जो भी सच्चे मन से माँ को पुकारता है, माँ उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटातीं। अगर आपका भी मन माँ के चरणों में समर्पित हो रहा है, तो “[तेरी खाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले]” जैसे अन्य भक्तिगीतों को भी अवश्य सुनें और माँ की भक्ति में डूब जाएं। जय माता दी! ????✨

Leave a comment