Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी खाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले लिरिक्स

जब भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो माँ कभी उसकी झोली खाली नहीं रखती। तेरी खाली झोली भर देगी, तू माँ को मना ले भजन हमें माँ की असीम कृपा और दयालुता का एहसास कराता है। यह भजन हमें यह संदेश देता है कि चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, अगर हम श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ के दरबार में सिर झुका लें, तो हमारी हर परेशानी का हल माँ के आशीर्वाद से मिल जाता है।

Tere Khali Jholi Bhar Degi Tu Maa Ko Mna Le

तेरा दाम लगे ना कोड़ी,
माँ के नाम को ध्याले,
तेरी खाली झोली भर देगी,
तू माँ को मना ले।1।

दुःख जीवन के माँ सारे,
पलभर में दूर भगाए,
जन्मों जन्मों से सोती,
किस्मत के भाग्य जगाए,
माँ नाम का जीवन में,
गुणगान तू गा ले,
तेरी खाली झोंली भर देगी,
तू माँ को मना ले।2।

कलयुग में नाम ही माँ का,
सारी दुनिया को है तारे,
तेरा नाम जो ध्याले दो पल,
तेरे बन जाते वो प्यारे,
पापी मन में मैया की,
तू मूरत को बसा ले,
तेरी खाली झोंली भर देगी,
तू माँ को मना ले।3।

जब तेरा ना हो सहारा,
ना फिर तू मारा मारा,
मैया का नाम ही देगा,
तुझे तुफानों में किनारा,
तेरा तन मन ये,
मैया रानी के रंग में रंगा ले,
तेरी खाली झोंली भर देगी,
तू माँ को मना ले।4।

मैया का नाम है ऐसा,
हर पल ही साथ निभाए,
तेरे नाम की जिसको लगन हो,
उसे दुःख ना कोई सताए,
तू चरणों में मैया के,
धोड़ा ध्यान लगा ले,
तेरी खाली झोंली भर देगी,
तू माँ को मना ले।5।

तेरा दाम लगे ना कोड़ी,
माँ के नाम को ध्याले,
तेरी खाली झोली भर देगी,
तू माँ को मना ले।6।

माँ की कृपा से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। “तेरी खाली झोली भर देगी, तू माँ को मना ले” भजन यही सीख देता है कि माँ के दरबार में सच्ची आस्था से किया गया निवेदन कभी व्यर्थ नहीं जाता। अगर इस भजन ने आपके मन को श्रद्धा और भक्ति से भर दिया है, तो “[तकदीर वाले हैं वो जो माँ की करे भक्ति]” जैसे अन्य भक्तिगीतों को भी सुनें और माँ की महिमा का गुणगान करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment