जब माँ अम्बे अपने भक्तों के घर पधारती हैं, तो चारों ओर खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना भजन भक्तों की उस गहरी भावना को दर्शाता है, जिसमें वे माँ से अपने जीवन में सदैव उपस्थित रहने की प्रार्थना करते हैं। यह भजन माँ की कृपा, स्नेह और अनंत आशीर्वाद की झलक दिखाता है, जिससे भक्तों के मन में अटूट श्रद्धा जागृत होती है।
Maa Ambe Har Sal Yu Hi Ghar Mere Aate Rahna
माँ अम्बे हर साल यूँ ही,
घर मेरे आते रहना,
नवरातो में यूँ ही सदा,
सुख बरसाते रहना।1।
आपके आने से ही मैया,
मन पावन हो जाता है,
आपके मंदिर से ही मैया,
घर आँगन हो जाता है,
सिंह सवारी जब आती हो,
लेके खुशी के रंग आती हो,
प्यार की मूरत हो मैया,
प्यार लुटाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।2।
जब से तुम्हारे चरण पडे है,
मेरे भाग्य की चौखट पे,
तबसे मेहरबान है मां लक्ष्मी,
हरपल मेरी किस्मत पे,
मंगल ही मंगल है मैया,
जबसे मिली है आपकी सेवा,
अपना आशीर्वाद हमेशा,
हम पे लुटाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।3।
सफल हुए है कारज सारे,
कोई काम नहीं जीवन में,
हमको हमेशा बांधे रखना,
अपने प्रेम के बंधन में,
मैया यूँ ही निभाते रहना,
नाता यूँ ही निभाते रहना,
दर्शन दीवानी अखियों को,
दरस दीखाते रहना,
माँ अम्बे हर साल यूं ही,
घर मेरे आते रहना।4।
माँ अम्बे हर साल यूँ ही,
घर मेरे आते रहना,
नवरातो में यूँ ही सदा,
सुख बरसाते रहना।5।
माँ अम्बे की कृपा जब किसी घर पर बरसती है, तो वहां सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। “माँ अम्बे हर साल यूँ ही घर मेरे आते रहना” भजन हमें माँ की भक्ति में लीन रहने और उनके आशीर्वाद की महिमा को समझने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपके हृदय में माँ की भक्ति की ज्योत जला रहा है, तो “[शेरावाली की लगालो जय जयकार भक्तों]” जैसे अन्य भक्तिमय भजन भी अवश्य सुनें और माँ की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी! ????✨