Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सारे जग की महारानी हो जगदम्बे शेरावाली हो – लिरिक्स

माँ जगदम्बा संपूर्ण ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं, जो अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। सारे जग की महारानी हो, जगदम्बे शेरावाली हो भजन माँ की महिमा का गुणगान करता है और हमें याद दिलाता है कि उनकी कृपा से कोई भी बाधा असंभव नहीं रहती। यह भजन भक्तों के मन में श्रद्धा की ज्योत जलाता है और माँ की अपार शक्ति का अनुभव कराता है। जब भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारते हैं, तो वे अवश्य उनकी सुनती हैं।

Sare Jag Ki Maharani Ho Jagdambe Sherawali Ho

सारे जग की महारानी हो,
जगदम्बे शेaरावाली हो,
चाहो तो सूखी बगिया में,
तुम कर देती खुशहाली हो।1।

दुख जीवन के है जो सारे,
पल भर में दूर भगाती हो,
जन्मों जन्मों से सोई हुई,
किस्मत के भाग्य जगाती हो,
निर्धन हो या हो रंक कोई,
करती सबकी रखवाली हो,
चाहो तो सूखी बगिया में,
तुम कर देती खुशहाली हो।2।

मेरी मैया है फूल बहारों का,
मेरी मैया है नूर नज़ारों का,
मेरी मैया के जैसी कोई मैया नहीं,
बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं,
जैसे है चाँद सितारों में,
मेरी मैया है एक हज़ारों में,
हम जैसे भोले-भालों की,
ये मैया तो है जगवालों की,
ये मैया तो है जगवालों की।3।

कलयुग में माँ का नाम चले,
सारी दुनिया को तारे है,
पापी भी माँ का नाम जपे,
बन जाते माँ के प्यारे है,
जग जननी करुणामयी अम्बे,
संकट को मिटाने वाली हो।4।

हम भी हैं तुम्हारे ही बच्चे,
पग पग पर दिया सहारा है,
जीबन भी हवाले है तेरे,
सब कुछ तुम ही पे वारा है,
चरणों में तेरे आ बैठे,
भक्तो की सुनने वाली हो।5।

सारे जग की महारानी हो,
जगदम्बे शेरावाली हो,
चाहो तो सूखी बगिया में,
तुम कर देती खुशहाली हो।6।

माँ शेरावाली जगत की पालनहार हैं, जो प्रेम और शक्ति का अद्भुत संगम हैं। “सारे जग की महारानी हो, जगदम्बे शेरावाली हो” भजन माँ की असीम महिमा को दर्शाता है और हमें उनकी भक्ति में लीन होने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको माँ के चरणों में समर्पित करने की भावना से भर देता है, तो “[होके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में]” जैसे अन्य भक्तिमय भजन भी अवश्य सुनें और माँ की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment