Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

होके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में – भजन लिरिक्स

नवरात्रि का पावन समय आते ही भक्तों के मन में एक नई ऊर्जा और भक्ति उमड़ने लगती है। हर कोई माँ के आगमन की प्रतीक्षा करता है, क्योंकि माँ दुर्गा अपने सिंह पर सवार होकर भक्तों के घर आती हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। होके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में भजन माँ के इसी शुभागमन का वर्णन करता है। यह भजन सुनकर मन भक्तिरस में डूब जाता है और माँ के चरणों में शीश नवाने की लालसा बढ़ जाती है।

Hoke Maa Sinh Pe Sawar Aayegi Navarato Me

होके माँ सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
खोल के रखना द्वार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।1।

अपनों से माँ मिलने मिलाने,
बच्चों के दिल को बहलाने,
लेकर खुशियां हजार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।2।

लाल चुनरिया ओढ़ के सर पे,
शीश मुकुट सोने का धर के,
कर सोलह श्रृंगार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।3।

मैया अष्ट भुजाओं वाली,
बनके शारदा लक्ष्मी काली,
करने भक्तों को मालामाल,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।4।

मैया के जगराते जगाओ,
झूमो नाचो माँ को रिझाओ,
सारे करेंगे जय जयकार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।5।

थाली छप्पन भोग की लाओ,
हलवा पुरी का भोग लगाओ,
‘सोनू’ करे है मनुहार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।6।

होके माँ सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
आएगी नवरातों में,
खोल के रखना द्वार,
आएगी नवरातों में,
होके मां सिंह पे सवार,
आएगी नवरातों में।7।

माँ दुर्गा अपने भक्तों के हर संकट को हरने और उन्हें सुख-शांति प्रदान करने के लिए नवरात्रों में अवतरित होती हैं। “होके माँ सिंह पे सवार आएगी नवरातों में” भजन हमें माँ की इस असीम कृपा का स्मरण कराता है और हमारे मन में उनकी भक्ति को और भी गहरा कर देता है। यदि इस भजन ने आपके हृदय को माँ की भक्ति से भर दिया है, तो “[भवानी माँ आई मेरे द्वार]” जैसे अन्य भजन भी अवश्य सुनें और माँ की महिमा का गुणगान करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment