Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे जगजननी हे अम्बे माँ भजन लिरिक्स

माँ अम्बे संपूर्ण सृष्टि की जननी हैं, जो अपने भक्तों की हर पीड़ा हरने और जीवन में सुख-शांति का संचार करने वाली हैं। हे जगजननी हे अम्बे माँ भजन माँ की महिमा, उनकी करुणा और शक्ति का गुणगान करता है। जब कोई भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो माँ अवश्य उसकी सुध लेती हैं। यह भजन माँ के प्रति भक्तों की श्रद्धा, भक्ति और अटूट विश्वास को प्रकट करता है, जिससे मन को असीम शांति और आनंद की अनुभूति होती है।

He Jagajanani He Ambe Maa Bhajan Lyrics

हे जगजननी हे अम्बे माँ,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ,
हे जगजननी हे अम्बे मां,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ।1।

अक्षत फूल चन्दन लाया हूँ,
प्रेम मैं थाल सजाया हूँ,
हे दुर्गा दुर्गति नाशिनी माँ,
हे दुर्गा दुर्गति नाशिनी माँ,
दर्शन को तेरे आया हूँ,
हे जगजननी हे अम्बे मां,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ।2।

सेवक घर खुशियां लाती हो,
तुम ममतामई कहलाती हो,
मधु कैटभ हारिणि हे मैया,
मधु कैटभ हारिणि हे मैया,
तुम जगत के पाप मिटाती हो,
हे जगजननी हे अम्बे मां,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ।3।

दुष्टों का तुम संहार करो,
भक्तों का बेड़ा पार करो,
गिरिराज निवासिनी हे मैया,
गिरिराज निवासिनी हे मैया,
दया की नज़र हर बार करो,
हे जगजननी हे अम्बे मां,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ।4।

हे जगजननी हे अम्बे माँ,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ,
हे जगजननी हे अम्बे मां,
कृपा कर दो जगदम्बे माँ।5।

माँ अम्बे का नाम ही भक्तों के लिए संजीवनी के समान है, जो हर संकट को दूर कर जीवन में उजाला भर देता है। “हे जगजननी हे अम्बे माँ” भजन माँ की इसी अनंत कृपा का संदेश देता है। यदि यह भजन सुनकर आपकी भक्ति और प्रेम और बढ़ गया है, तो “[माँ ज्वाला से आई माँ की ज्योत]” जैसे अन्य भजन भी अवश्य करे और माँ की कृपा का अनुभव करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment