कर दो नजरें करम काली माॅं – भजन लिरिक्स

कर दो नजरें करम काली मां भजन माता काली की महिमा और उनकी करुणा को समर्पित है। यह भजन भक्त की गहरी श्रद्धा और आस्था को दर्शाता है, जो मां काली के आशीर्वाद की कामना करता है। मां काली अपने भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं और जीवन में शक्ति, साहस और विजय का संचार करती हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से मां काली की स्तुति करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।

Kar Do Najare Karm Kali Maa

दोहा –
माॅं की महिमा है भली,
हरती दुख संताप,
भक्तों की मुश्किल हरे,
स्वयं काटती पाप।

कर दो नजरें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
आएं दर पे सवाली मेरी माॅं,
हो निगाहें करम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।1।

जय काली कलकत्ते वाली,
भक्तों को माॅं तारने वाली,
चुन चुन के असुरों को मारे,
वार तेरा ना जाए खाली,
ओ भरदो झोली खाली मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।2।

गले सजे मुण्डो की माला,
चण्डी माॅं का रूप निराला,
एक हाथ त्रिशूल लिया है,
दूजे से खप्पर भर डाला,
ओ नयनों में तेरे लाली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।3।

क्रोध में माॅं का रूप भयंकर,
चरणों में माॅं के शिव शंकर,
सौ सिंहो से तू बलशाली,
कृपामयी है दुर्गा काली,
हो ‘शुभम’ पर रहम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।4।

कर दो नजरे करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
आएं दर पे सवाली मेरी माॅं,
हो निगाहें करम मेरी माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं,
करदो नज़रें करम काली माॅं।5।

मां काली की कृपा से भक्तों का जीवन निर्भय और आनंदमय बनता है। उनकी भक्ति से आत्मा को शांति और मन को बल मिलता है। यदि यह भजन आपको भक्तिरस में डुबो रहा है, तो आपको [“मैं तेरे द्वार पहली बार मैया आया हूँ”](दूसरे भजन का लिंक डालें) भजन भी अवश्य सुनना चाहिए, जिसमें भक्त के पहली बार मां के दरबार में आने की भावनाओं को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। आइए, मां के चरणों में शीश झुकाएं और उनकी कृपा प्राप्त करें—जय माता दी! 🚩

Share

Leave a comment