माँ का दरबार भक्तों के लिए श्रद्धा, शांति और आस्था का केंद्र होता है, जहाँ हर कोई अपने मन की इच्छाएँ माँ के चरणों में अर्पित कर सुकून पाता है। माँ तेरा सच्चा द्वारा लगे भक्तों को प्यारा भजन इसी भक्ति-भाव को व्यक्त करता है, जहाँ माँ के दरबार की महिमा और उसकी अनोखी दिव्यता का सुंदर वर्णन किया गया है। यह भजन माँ के सच्चे प्रेम और उनके भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक है। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ के पावन दरबार की वंदना करें।
Maa Tera Sacha Dwara Lage Bhakto Ko Pyara
हे जग जननी हे जगदम्बा,
महिमा तेरी अपार,
माँ तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।1।
नवरात्रो में दर पे,
भीड़ लगे भारी,
दूर दूर से दर्शन को,
आती दुनिया सारी,
मन की मुरादें तू पूरी करती,
भर देती भण्डार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।2।
महर करे भक्तों पे,
मैया महरा वाली
बुझते दीप जलाये,
मैया ज्योता वाली
जय जयकार से गूँज रहा है,
सारा ये संसार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।3।
जग जननी माँ तेरी,
बड़ी ऊँची शान है,
ममता की मूरत है,
तू सुखों की खान है,
वरदानी कल्याणी तू मैया,
करती बेडा पार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।4।
‘रूबी रिधम’ की दुनिया,
रोशन तेरे प्यार से,
जो कुछ मिला मां हमको,
मिला तेरे द्वार से,
तेरी सेवा कर ना सके तो,
जीवन है बेकार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।5।
हे जग जननी हे जगदम्बा,
महिमा तेरी अपार,
माँ तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा।6।
माँ का सच्चा दरबार भक्तों के प्रेम, श्रद्धा और विश्वास से सजा रहता है, जहाँ माँ अपने भक्तों पर निरंतर कृपा बरसाती हैं। माँ तेरा सच्चा द्वारा लगे भक्तों को प्यारा भजन माँ के दिव्य दरबार और भक्तों की आस्था को दर्शाता है। यदि यह भजन आपके मन को भक्ति से भर देता है, तो “लगे हैं झंडा मैया तोरे द्वारे” भजन भी अवश्य करे, जिसमें माँ के दरबार की भव्यता और भक्तों के प्रेम को बताया गया है।