Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया जी तेरी चुनरी बड़ी कमाल | Maiya Ji Teri Chunari Badi Kamal

माँ की चुनरी सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि भक्तों के लिए सुरक्षा, आशीर्वाद और ममता का प्रतीक होती है। मैया जी तेरी चुनरी बड़ी कमाल भजन माँ की उस दिव्य चुनरी की महिमा को दर्शाता है, जो भक्तों के हर दुख-दर्द को हर लेती है और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

Maiya Ji Teri Chunari Badi Kamal

मैया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
जिसमें चमके चांद सितारे,
जिसमें चमके चांद सितारे,
हीरा मोती लाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
इसकी कोई ना मिसाल,
रंग छलके लाल लाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा,
महिमा इसकी बेमिसाल,
करती सबको ये निहाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा।1।

सोने का है मुकुट शीश पर,
मस्तक बिंदिया प्यारी,
माँ मस्तक बिंदिया प्यारी,
ममता भरी तुम्हारी अंखिया,
माँ सुंदर कजरारी,
माँ सुंदर कजरारी,
पहने गुलाबों की महारानी,
गल फूलों की माल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।2।

नवरत्नों का हार अनोखा,
हाथ में खनके कंगना,
हाथ में खनके कंगना,
चूड़ी से भरकर के कलाई,
माँ आई मोरी अंगना,
माँ आई मोरी अंगना,
पाँव पायलिया छन छन बोली,
खोले दिल का हाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।3।

मां तेरा श्रृंगार सुहाना,
देख के मनवा डोले,
मां देख के मनावा डोले,
जय माता दी जय माता दी,
झूम के ‘लहरी’ बोले,
मां झूम के ‘लहरी’ बोले,
बोला ‘बेधड़क’ मुझ निर्धन को,
कर दिया मालामाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल।4।

मैया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
जिसमें चमके चांद सितारे,
जिसमें चमके चांद सितारे,
हीरा मोती लाल,
मईया जी तेरी चुनरी,
तेरी चुनरी तेरी चुनरी,
बड़ी कमाल,
इसकी कोई ना मिसाल,
रंग छलके लाल लाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा,
महिमा इसकी बेमिसाल,
करती सबको ये निहाल,
उड़े पवन की चाल,
स रा रा रा रा।5।

मैया जी तेरी चुनरी बड़ी कमाल भजन माँ के आशीर्वाद रूपी चुनरी की महिमा को उजागर करता है। यह सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि माँ की कृपा और शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो भक्तों को हर संकट से बचाती है। माँ की इस असीम कृपा को और गहराई से महसूस करने के लिए “सर पे माँ की छांव रहे, सदा बन जाए रखवाली” जैसे भजन भी भक्तों के हृदय में भक्ति की भावना को प्रबल करते हैं। जय माता दी! ????????

Leave a comment