Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया तुम्हारा मंदिर लगता है कितना प्यारा

जब भक्त माँ के मंदिर में प्रवेश करता है, तो उसे एक अनोखी शांति और सुख की अनुभूति होती है। “मैया तुम्हारा मंदिर लगता है कितना प्यारा” भजन माँ के मंदिर की दिव्यता और भक्तों की उसमें गहरी आस्था को दर्शाता है। माँ का दरबार भक्तों के लिए केवल एक स्थान नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आशीर्वाद का संगम है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ के मंदिर की अलौकिक सुंदरता और वहाँ मिलने वाले आत्मिक सुकून की महिमा गाता है।

Maiya Tumhara Mandir Lagta Hai Kitna Pyara

मैया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा,
कण कण में माँ बसी है,
कण कण में माँ बसी है,
जिस ओर भी निहारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।1।

सूरज की पहली किरणें,
करती है माँ का वंदन,
मईया यहां बिराजे,
मिट्टी भी जैसे चंदन,
महारानी के भवन में,
सेठानी के भवन में,
बहती है भक्ति धारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।2।

मंदिर में तेरे बैठूँ,
गुणगान तेरे गाऊँ,
बस तुझको ही मैं देखूं,
नजरें नहीं हटाऊँ,
फीका है तेरे आगे,
फीका है तेरे आगे,
बैकुंठ का नजारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।3।

मैया तेरे चरण में,
बस इतनी सी है विनती,
जन्मों जन्म माँ तेरे,
सेवा करूँ चरण की,
‘सौरभ मधुकर मैया,
‘सौरभ मधुकर’ मैया,
रखना मान हमारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।4।

मैया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा,
कण कण में माँ बसी है,
कण कण में माँ बसी है,
जिस ओर भी निहारा,
मईया तुम्हारा मंदिर,
लगता है कितना प्यारा।4।

“मैया तुम्हारा मंदिर लगता है कितना प्यारा” भजन माँ के पवित्र दरबार की महिमा को बखूबी दर्शाता है। माँ का मंदिर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और माँ की कृपा का प्रतीक होता है। माँ की इस अनंत कृपा को और अधिक महसूस करने के लिए “[जब-जब भक्त पुकारे, माँ ने दिया सहारा]” जैसे भजन भी भक्तों को माँ की दिव्यता का एहसास कराते हैं। जय माता दी! ????????

Leave a comment