अगर हनुमान जी नहीं होते, तो रामकथा अधूरी रह जाती। भक्तों को संबल देने वाले, संकटों को हरने वाले और धर्म की रक्षा करने वाले वीर बजरंगबली ही हैं, जिन्होंने हर युग में अपने भक्तों की रक्षा की है। “अगर हनुमान नहीं होते” भजन हमें उनकी अपरंपार कृपा और भक्ति की शक्ति का एहसास कराता है। इस भजन के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि जीवन में हनुमान जी का होना कितना आवश्यक है।
Agar Hanuman Nahi Hote
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
चाहे कुछ भी कहो मेरे राम तुम्हारे काम नहीं होते……
तुम्हारा भक्त है सच्चा तुम्हारा दीवाना है
तेरे चरणों में प्रभु जी इनका ठिकाना है
ये भक्त नहीं होते तो तुम भगवान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
चाहे कुछ भी कहो मेरे राम तुम्हारे काम नहीं होते…..
ओढ़कर फिरता है यह तुम्हारे नाम की चादर
तेरे चरणों में बैठे हमेशा सर को झुका कर
ये देता नहीं तेरा साथ तेरे गुणगान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
चाहे कुछ भी कहो मेरे राम तुम्हारे काम नहीं होते….
बिछुड़ जाते सीते से बिछुड़ जाते हैं भैया से,
कैसे मुख दिखलाते तुम अयोध्या में मैया से,
यह काम बड़े मुश्किल कभी आसान नहीं होता,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
चाहे कुछ भी कहो मेरे राम तुम्हारे काम नहीं होते……
तेरे रघुकुल की कहावत आज भी दोहराते हैं
तेरे झंडे बनवारी आज भी लहराते हैं
रघुकुल रीत सदा चली आई,
प्राण जाए पर वचन न जाए,
माता कौशल्या को हे राम आप ने वचन दिया,
जब वन से लौटूंगा तो सीता को साथ लाऊंगा,
लक्ष्मण भैया को साथ लाऊंगा,
लेकिन हे राम अगर हनुमान नहीं होते,
तो न लक्ष्मण वापस आते ना सीता वापस आती……
तेरे रघुकुल की कहावत आज भी दोहराते हैं
तेरे झंडे बनवारी आज भी लहराते हैं,
ये होता नहीं इसके अगर एहसान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
हनुमान नहीं होते अगर हनुमान नहीं होते,
चाहे कुछ भी कहो मेरे राम तुम्हारे काम नहीं होते……
हनुमान जी के बिना भक्ति अधूरी और संकटों से छुटकारा असंभव है। उनकी कृपा के बिना जीवन का कोई मार्ग नहीं दिखता। उनकी महिमा का गुणगान करना ही सच्ची भक्ति है। अगर इस भजन ने आपके हृदय में भक्ति की ज्वाला प्रज्वलित कर दी है, तो [अगला भजन: “बालाजी बल्ले बल्ले”] भी जरूर पढ़े, जिसमें बालाजी महाराज की अलौकिक शक्ति और भक्तों पर उनकी अपार कृपा का वर्णन किया गया है। ???? जय श्री हनुमान!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile