Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाला जी के दर्शन करने गई इक बाला जी भजन लिरिक्स

बाला जी के दर्शन करने गई इक बाला भजन भक्त की अटूट श्रद्धा और बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन दर्शाता है कि जो भी सच्चे मन से बालाजी के दर्शन के लिए आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब हम सच्चे भाव से प्रभु की आराधना करते हैं, तो वे हमारी हर कठिनाई को दूर कर हमें आध्यात्मिक शांति और सुख प्रदान करते हैं।

Bala Ji Ke Darshan Karne Gai Eka Bala Ji Bhajan Lyrics

बाला जी के दर्शन करने,
गई इक बाला जी,
खो गया कान का बाला जी,
ढूंढ के ला दो बाला जी।1।

तुम हो महान जग में,
केसरी नन्दन,
हृदय में बसाए तुमने,
सिया रघुनंदन,
बालापन में सूर्य निगल गए,
अंजनी लाला जी,
खो गया कान का बाला जी,
ढूंढ के ला दो बाला जी।2।

लक्ष्मण मूर्छित बैठे,
राम अकुलाए,
द्रोणागिरी पर्वत पहुंचे,
संजीवनी लाए,
बूटी लाकर प्राण बचाए,
बजरंग बालाजी,
खो गया कान का बाला जी,
ढूंढ के ला दो बाला जी।3।

राम लखन चोरी से,
पाताल पहुंचे,
उनको बचाने बाबा,
तुम वहां पहुंचे,
अहिरावण की भुजा उखाड़ी,
संकट टाला जी,
खो गया कान का बाला जी,
ढूंढ के ला दो बाला जी।4।

बाला जी के दर्शन करने,
गई इक बाला जी,
खो गया कान का बाला जी,
ढूंढ के ला दो बाला जी।5।

बालाजी महाराज के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।बालाजी की कृपा से जीवन में आने वाली सभी बाधाएँ समाप्त हो जाती हैं, और हमें एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त होता है।

Leave a comment