मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे भजन भक्तों को हनुमान जी की भक्ति का महत्व समझाता है। यह भजन हमें यह संदेश देता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से पवनसुत हनुमान जी का स्मरण करता है, उसके जीवन में प्रभु श्रीराम स्वयं प्रकट होते हैं। हनुमान जी केवल संकटों को हरने वाले नहीं, बल्कि रामभक्ति का दिव्य मार्ग भी दिखाने वाले हैं। यह भजन हमें हनुमान जी की आराधना करने और श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित करने की प्रेरणा देता है।
Man Bhajle Pavansut Naam Prabhu Sri Ram Ji Aayenge Lyrics
मन भजले पवनसुत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।1।
स्वामी की भक्ति होती है कैसी,
हनुमत ने जग को दिखाया,
मन को मंदिर सुहाना,
राम को उसमे बिठाया,
तेरी भक्ति बड़ी निष्काम,
तेरी भक्ति बड़ी निष्काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।2।
भक्ति बिना जो सुना पड़ा है,
उस घर में दीपक जला ले,
मालिक की किरपा तुझपे रहेगी,
रूठे प्रभु को मना ले,
जाए जीवन की बीती शाम,
जाए जीवन की बीती शाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।3।
बहता पानी गुजरी जवानी,
लौट के आए कभी ना,
अब भी वक्त है कर ले उपाय,
ये भी क्या जीना है जीना,
दो कौड़ी नहीं तेरा दाम,
दो कौड़ी नहीं तेरा दाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।4।
चरणों में बहती ज्ञान की गंगा,
‘बबली’ तू डुबकी लगा ले,
जन्म जनम के बंधन से प्यारे,
इक पल में मुक्ति तू पा ले,
यही जीवन का है सार,
यही जीवन का है सार,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।5।
मन भजले पवनसुत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
तेरा बिगड़ा बनाने हर काम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे,
मन भजले पवन सूत नाम,
प्रभु श्री राम जी आएंगे।6।
हनुमान जी की भक्ति करने से जीवन में दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। जब कोई भक्त सच्चे हृदय से पवनसुत का नाम जपता है, तो उसे श्रीराम जी की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हम निरंतर प्रभु के स्मरण में लीन रहते हैं, तो जीवन की सभी बाधाएँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile