Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे महाबली हनुमान प्रभु तेरी महिमा निराली है लिरिक्स

हे महाबली हनुमान प्रभु, तेरी महिमा निराली है भजन हनुमान जी की अतुलनीय शक्ति, भक्ति और करुणा को दर्शाता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भक्तों के सच्चे सहायक और संकटमोचक भी हैं। जब कोई सच्चे मन से उनका स्मरण करता है, तो वे हर बाधा को दूर कर भक्त को निर्भय बना देते हैं।

He Mahabali Hanuman Prabhu Teri Mahima Nirali Hai Lyrics

हे महाबली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।1।

रघुवर की धुन में,
प्रभु के भजन में,
तूने तो दुनिया भुलाई,
परछाई बन के,
मन और वचन से,
रघुवर के तुम ही सहाई,
सदा मुख पर राम गुणगान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।2।

जिसने पुकारा,
उसको ही तारा,
भाग्य सभी के जगाते,
अंजनी के लाला,
बजरंगी बाला,
भक्तो के दुखड़े मिटाते,
तूने सुख के दिए वरदान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।3।

तुझसा ना ज्ञानी,
तुझसा ना दानी,
तू है सभी का सहारा,
जीवन है नैया,
तू है खिवैया,
सब को भवर से उबारा,
तेरी करुणा तले ये जहान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।4।

लाल लंगोटा,
हाथ में सोटा,
शोभा अजब है तिहारी,
नर हो या नारी,
तेरे पुजारी,
तुझपे सभी बलिहारी,
तू महावीर बलवान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।5।

हे महाबली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है।6।

“हे महाबली हनुमान प्रभु, तेरी महिमा निराली है” केवल एक भजन नहीं, बल्कि भक्तों की श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। यह हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति और विश्वास से ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इनके भजन “हनुमान चालीसा” के माध्यम से हमें यह संदेश मिलता है कि जब तक हनुमान जी की कृपा हमारे साथ है, तब तक जीवन में कोई भी कठिनाई हमें डगमगा नहीं सकती। उनकी भक्ति से हमें आत्मबल, धैर्य और शांति की प्राप्ति होती है, जो हर परिस्थिति में हमें आगे बढ़ने की शक्ति देती है।

Leave a comment