Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया भजन लिरिक्स

“फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया” भजन हनुमान जी की अतुलनीय भक्ति और उनके अनन्य प्रेम का जीवंत चित्रण करता है। यह भजन उस पवित्र प्रसंग से प्रेरित है जब भक्तशिरोमणि हनुमान जी ने अपने सीने को चीरकर स्वयं के हृदय में श्रीराम और माता सीता का दर्शन कराया था। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब भक्ति निष्कपट और सच्ची होती है, तो ईश्वर स्वयं उसमें प्रकट होते हैं।

Phad Sina Dikhaya Maja Aa Gaya Bhajan Lyrics

राम दरबार में छोटी सी बात पर,
फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया,
देखकर ये नजारा चकित रह गए,
राम दर्शन कराया मजा आ गया,
राम दरबार में छोटी सी बात पर।1।

वीर एक एक कर मोती फेंकन लगे,
राम सीता की मूरत वो देखन लगे,
ना मिली उसमे मूरत सिया राम की,
हार तुमने बिखराया मजा आ गया,
राम दरबार में छोटी सी बात पर।2।

बात चुभ सी गई जो विभीषण कही,
वीर बजरंगी से ना सही वो गई,
राम का नाम ले सीना चीर दिया,
साथ सीता का पाया मजा आ गया,
राम दरबार में छोटी सी बात पर।3।

सारी दुनिया में ना भक्त ऐसा हुआ,
राम की धुन में हनुमान मस्त हुआ,
देखि भक्ति ना ऐसी ये ‘राहुल‘ कहीं,
‘गिरी’ सर को झुकाया मजा आ गया,
राम दरबार में छोटी सी बात पर।4।

राम दरबार में छोटी सी बात पर,
फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया,
देखकर ये नजारा चकित रह गए,
राम दर्शन कराया मजा आ गया,
राम दरबार में छोटी सी बात पर।5।

हनुमान जी की यह भक्ति हमें यह सिखाती है कि सच्ची श्रद्धा के आगे कोई भी शक्ति टिक नहीं सकती। जब हम अपने जीवन में प्रभु के प्रति अटूट विश्वास रखते हैं, तो वे भी हमारे साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं। यह भजन हमें हनुमान जी के समान निष्काम प्रेम और सेवा का संदेश देता है, जिससे हम अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बना सकते हैं।

Leave a comment