ये है राम का दीवाना, सियाराम का दीवाना भजन भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम का प्रतीक है। इस भजन में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हैं, वही सच्चे दीवाने होते हैं। यह भजन हमें यह भी सिखाता है कि जब हमारा दिल राम के नाम में बस जाए, तो हर कठिनाई और दुःख से उबरने की शक्ति प्राप्त होती है।
Ye Hai Ram Ka Diwana Siyaram Ka Diwana Lyrics
लाल लंगोटो हाथ में सोटो,
बजरंगी नखराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।1।
कभी ना ये घबराता है,
दुष्टों को मार भगाता है,
सूर्य को भी इसने अपने,
मुख में छुपाया है,
बहुत बड़ा बलधारी है,
माँ का आज्ञाकारी है,
माँ ने कहा वो पल में,
करके दिखाया है,
बड़ा है निराला मतवाला,
सबको प्यारा है ये अंजनी लाला,
शीश मुकुट मुखड़े पे लाली,
कान में कुंडल डालें,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना।2।
इन्हें क्रोध जब आता है,
कोई नहीं टिक पाता है,
लखन लाल के प्राणों को,
इसी ने बचाया है,
अहिरावण जब आया था,
राम लखन को छुड़ाया था,
ऐसी मार मारी,
यमलोक में पहुंचाया था,
सागर लांग जाना बूटी लाना,
कांधे राम लखन बिठाना,
शंकर सुवन केसरी नंदन,
करते खेल निराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना।3।
प्रभु प्रेम की माया है,
तन सिंदूर लगाया है,
धर मन में धीरज जब से,
सभा बीच आए है,
हंसे सभा में अज्ञानी,
राम ने लीला पहचानी,
सिंदूरी चोले का फिर,
वरदान पाए हैं,
कैसी इनकी की माया,
लंकापति भी इसको समझ ना पाया,
कहे ‘श्वेता’ रावण की फिर से,
अकल में पड़ गए ताले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दिवाना,
सियाराम का दीवाना।4।
लाल लंगोटो हाथ में सोटो,
बजरंगी नखराले,
लाल है यो तो अंजनी माँ का,
ठुमक ठुमक कर चाले,
ये है राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।5।
यह भजन हम सभी को यह याद दिलाता है कि जीवन में सच्चे सुख और शांति प्राप्त करने के लिए हमें भगवान राम के रास्ते पर चलना चाहिए। “ये है राम का दीवाना, सियाराम का दीवाना” भजन न केवल भगवान राम के प्रति श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करता है, बल्कि यह हमें अपने जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के साथ जीने की प्रेरणा भी देता है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile