“बजरंगबली हनुमान तेरा जग में डंका बाज रया” भजन श्री हनुमान जी की अपार महिमा और उनकी अद्भुत शक्ति का गुणगान करता है। यह भजन दर्शाता है कि बजरंगबली का यश संपूर्ण संसार में गूंज रहा है और उनके भक्त निरंतर उनकी स्तुति कर रहे हैं। यह भजन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम है, जो हर भक्त के मन में जोश और ऊर्जा भर देता है।
Bajrangbali Hanuman Tera Jag Me Danka Baaj Raya Lyrics
बजरंगबली हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
शंकर के तुम हो अवतारी,
महावीर तुम हो बलकारी,
तुमसा ना कोई बलवान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
तन पे तेरे लाल लंगोटा,
हाथ में तेरे मोटा सोटा,
तेरे रोम रोम में राम,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
लंका को मिट्टी में मिलाया,
लंकापति को चक्कर आया,
रावण की घटाई शान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
जो भी तेरी शरण में आवे,
सियाराम को वो ही पावे,
यही ‘नरसी’ करे बखान,
तेरा जग में डंका बाज रया,
बजरंगबलीं हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
बजरंगबली हनुमान,
तेरा जग में डंका बाज रया।।
हनुमान जी की महिमा का डंका केवल इस लोक में ही नहीं, बल्कि तीनों लोकों में बज रहा है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम अपने जीवन की परेशानियों से घिर जाते हैं, तो बस एक बार श्री हनुमान का नाम लेने से सारी बाधाएँ दूर हो जाती हैं। उनकी भक्ति करने से मनोबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile