Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी लीला अजब निराली बजरंगी हनुमान भजन लिरिक्स

“तेरी लीला अजब निराली बजरंगी” भजन श्री हनुमान जी की अद्भुत और अनोखी शक्तियों का वर्णन करता है। हनुमान जी का हर कार्य और उनकी उपासना भक्तों के लिए एक आशीर्वाद की तरह होती है। इस भजन के जरिए हम उनकी महानता, बल, साहस और भक्ति को नमन करते हैं, जो हर भक्त के जीवन को रोशन कर देते हैं।

Teri Lila Ajab Nirali Bajarangi Hanuman Bajan Lyrics

तेरी लीला अजब निराली,
बजरंगी हनुमान,
होये तेरा क्या कहना,
जो ले तेरा नाम हो गया,
उसका बेडा पार,
होये तेरा क्या कहना।1।

तेरे भरोसे बाबा,
चलती है मेरी नैया,
तू ही खिवैया है,
तू ना सुनेगा बाबा,
कौन सुनेगा मेरी,
तू ही खिवैया है,
दीन दुखी दातारी है तू,
है सबसे बलवान,
होये तेरा क्या कहना।2।

दिल में बसा ले बाबा,
दिल से लगा ले बाबा,
तू ही दातारी है,
तुम बिन जीवन मेरा,
कुछ भी नहीं है बाबा,
तू ही सुखकारी है,
राम भक्त हनुमान राम का,
करते हैं गुणगान,
होये तेरा क्या कहना।3।

तेरे द्वार पे जो आया,
खाली ना जाने पाया,
तू ही दिलदार है,
शीश जो हमने झुकाया,
माँगा जो वो वर पाया,
तू ही सरकार है,
ऐसे महावीर से प्रीती,
लगा के एक बार देख,
होये तेरा क्या कहना।4।

तेरी लीला अजब निराली,
बजरंगी हनुमान,
होये तेरा क्या कहना,
जो ले तेरा नाम हो गया,
उसका बेडा पार,
होये तेरा क्या कहना।5।

हनुमान जी की लीला इतनी अद्भुत और निराली है कि उनकी महिमा को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। इस भजन के माध्यम से हम उनके अद्वितीय कार्यों का सम्मान करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। वह हर दिल में रहते हैं, हमारे दुखों को हरते हैं, और हमें संजीवनी शक्ति प्रदान करते हैं। बजरंगबली के चरणों में सच्ची श्रद्धा और भक्ति से जीवन की राहें आसान होती हैं।

Leave a comment