Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अरे रे मेरा बजरंग बाला सभी का है रखवाला लिरिक्स

अरे रे मेरा बजरंग बाला, सभी का है रखवाला भजन श्री हनुमान जी की महानता और उनकी अपार शक्ति का प्रतीक है। यह भजन हमें हनुमान जी की दिव्य शक्तियों और उनके भक्तों के प्रति विशेष स्नेह का अहसास कराता है। हनुमान जी की उपासना से हर किसी को जीवन में सुख-शांति और सुरक्षा प्राप्त होती है।

Are Re Mera Bajarang Bala Sabhi Ka Hai Rakhwala Lyrics

अरे रे मेरा बजरंग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है,
कोई कहे बालाजी का, नाम है महान,
कोई कहे बालाजी, है वीर बलवान,
कोई कहे रखते है, सबका ही ध्यान,
कोई कहे पूजता है, सारा ही जहान,
अरे रे मेरा बजरँग बाला, सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है।।

अंजनी के लाला की है, शक्ति विशाल,
पवन दुलारे की है, भक्ति महान,
चरणों में अर्जी, जिसने दी डाल,
उसको ही करते है, बालाजी निहाल,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है।।

राम राम रटते है, ये तो सुबहो शाम,
राम को ही भजते है, ये तो आठों याम,
इनके ह्रदय में, बैठे सियाराम,
राम की सेवा पूजा, राम का ही काम,
अरे रे मेरा बजरँग बाला, सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है।।

बालाजी के तन पे है, चोला लाल लाल,
तन पे सिंदूर लगा, रंग लाल लाल,
हाथ माहि मोटा मोटा, घोटा है विशाल,
‘रवि’ कहे इनसे तो, डरता है काल,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है।।

अरे रे मेरा बजरंग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है,
कोई कहे बालाजी का, नाम है महान,
कोई कहे बालाजी, है वीर बलवान,
कोई कहे रखते है, सबका ही ध्यान,
कोई कहे पूजता है, सारा ही जहान,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है।।

इस भजन को सुनते हुए हम यह महसूस करते हैं कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं, तो बजरंगबली हमारी मदद के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हनुमान जी के नाम की शक्ति से हमारी सभी बाधाएँ दूर हो जाती हैं और हम जीवन में सफलता की ओर बढ़ते हैं। इनके अन्य भजन “हनुमान चालीसा” हमें याद दिलाता है कि हमारे साथ हमेशा हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, जो हमें हर मुश्किल से बाहर निकालते हैं।

Leave a comment