“सोने की लंका जलाए गयो रे एक छोटो सो वानर” यह भजन भगवान हनुमान की महिमा को समर्पित है, जिसमें उनका अद्वितीय साहस और शक्तियों का उल्लेख किया गया है। इस भजन में हनुमान जी द्वारा लंका को जलाए जाने की घटना को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है, जब उन्होंने एक छोटे से वानर के रूप में राक्षसों और उनके अहंकार को नष्ट किया। यह भजन हनुमान जी के अद्वितीय बल, साहस, और भक्ति का प्रतीक है, जो हर भक्त के दिल में श्रद्धा और विश्वास का संचार करता है।
Sone Ki Lanka Jalaye Gayo Re Chhoto So Vanar Lyrics
सोने की लंका जलाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
छोटो सो वानर,
एक छोटो सो वानर,
रावण को पानी पिलाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।1।
बालापन में सूरज ने निगल्यौ,
फल समझ कर खा गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।2।
शक्ति बाण लग्यो लक्ष्मण के,
लक्ष्मण के प्राण बचा गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।3।
धोखे से रावण ने सीता को हरली,
माता को पतों लगाय गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।4।
किसी ने पूछा तेरा राम है कहाँ पर,
सीना फाड़ दिखाय गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।5।
चुन चुन करके दुष्टो को मारा,
दानव के छक्के छुड़ाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।6।
दानव संहारे ‘हर्ष’ लंका को जीता,
सीता को राम से मिलाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।7।
सोने की लंका जलाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
छोटो सो वानर,
एक छोटो सो वानर,
रावण को पानी पिलाए गयो रे,
एक छोटो सो वानर,
सोने की लंका जलाये गयो रे,
एक छोटो सो वानर।8।
यह भजन हमें यह सिखाता है कि चाहे हम कितने भी छोटे या साधारण क्यों न हों, अगर हमारे अंदर हनुमान जी की शक्ति और भक्ति है, तो हम बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। इस भजन को गाते हुए, हम अपने जीवन को हनुमान जी की तरह साहसी और बलवान बनाने का संकल्प लेते हैं, ताकि हम हर कठिनाई को पार कर सकें।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile