सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन लिरिक्स

सालासर में ऐसा एक सरदार है हनुमानजी भजन में भक्त बालाजी के अद्वितीय और विशेष रूप से दिव्य रूप का वर्णन करते हैं। यह भजन सालासर धाम के प्रसिद्ध हनुमानजी के प्रति भक्तों के असीम श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है। सालासर में स्थापित हनुमानजी का मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहाँ हर भक्त अपने कष्टों से मुक्ति पाने के लिए आता है।

Salasar Me Aisa Ek Sadar Hai Hanumanji Bajan Lyrics

सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सच्ची सरकार है सच्चा दरबार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

राम नाम की अमर कहानी,
जपे निरंतर वो बलवानी,
इनकी भक्ति का पाया ना पार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

भूत पिशाच भी दर पे नाचे,
घर घर इनका डंका बाजे,
हनुमान का मन भावन दरबार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

दो चुटकी सिंदूर जो लाये,
बाला उनसे खुश हो जाये,
बिना कहे ही भर देते भंडार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

चैत्र सुदी पूनम का मेला,
लगता है भक्तों का रेला,
दूर दूर से आते नर और नार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

कहता ‘शिवम’ इनको मनालो,
मन चाहा वर इनसे पा लो,
पल में करते भक्तो का उद्धार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

सालासर में ऐसा एक सरदार है,
जिसके आगे झुकता ये संसार है,
सच्ची सरकार है सच्चा दरबार है,
सालासर में ऐसा एक सरदार हैं,
जिसके आगे झुकता ये संसार है।।

यह भजन सालासर के हनुमानजी की महिमा को पूरी श्रद्धा और भावनाओं के साथ प्रस्तुत करता है। भक्त अपने हृदय की गहराई से उन्हें पुकारते हैं, और विश्वास करते हैं कि उनके आशीर्वाद से उनका जीवन संपूर्ण और सुखमय हो सकता है। हनुमानजी का नाम जपते हुए और उनके दर्शन करते हुए हम अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

Leave a comment